Boyfriend की शराब में मिला दिया जहर, बोली- तेरा वक़्त आ गया है

एक शादीशुदा युवक को अपनी पत्नी से बेवफाई की ऐसी सजा मिली की ,जिसे वह कभी नहीं भूलेगा। मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड को शराब में जहर मिलाकर पिला दी।

कोरबा, 27 जुलाई। एक शादीशुदा युवक को अपनी पत्नी से बेवफाई की ऐसी सजा मिली की ,जिसे वह कभी नहीं भूलेगा। मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड को शराब में जहर मिलाकर पिला दी। बताया जा रहा है कि लड़का लड़की से पीछा छुड़ाने के लिए चाहता था। बहराहल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

 पत्नी से हुआ झगड़ा तो बना ली गर्लफ्रेंड

पत्नी से हुआ झगड़ा तो बना ली गर्लफ्रेंड

बताया जा रहा है कि कोरबा जिले के बांकीमोंगरा इलाके में रहने वाले एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड पर शराब में जहर मिलाकर देने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है। कोरबा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती फरियादी संजय कुमार (31 वर्ष ) ने पुलिस में की गई अपनी शिकायत में बताया है कि वह एक निजी कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्य करता है। युवक का कुछ महीने पहले अपनी पत्नी से विवाद हो गया था,जिसके बाद वह अपने मायके चली गई थी। युवक का कहना है कि इसी दरमियान उसकी एक लड़की से प्यार हो गया।

लड़की सगाई हुई तय, लड़के ने शादी से किया इंकार

लड़की सगाई हुई तय, लड़के ने शादी से किया इंकार

युवक ने पुलिस को बताया है कि उसकी प्रेमिका की उसके परिवार वालों ने सगाई कर दी। यह पता चलते ही उसने प्रेमिका से विवाह करने से मना कर दिया , लेकिन वह नहीं समझी। आपसी नाराजगी के बीच लड़की ने युवक को सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा स्टेडियम में मिलने के लिए बुला लिया।

आरोपी संजय लड़की से मिलने शराब और डिस्पोजल लेकर मौके पर पहुंचा। युवक का कहना है कि लकड़ी ने उससे कहा कि शराब के साथ खाने का भी कुछ लेकर आओ , लड़के का कहना है कि जब वह नाश्ता लेने गया, तब लड़की ने उसके शराब में जहर मिला दिया।

जहरीली शराब पिलाकर बोली ,तेरा वक़्त आ गया है

जहरीली शराब पिलाकर बोली ,तेरा वक़्त आ गया है

ज़हर मिली शराब पीने के कारण युवक की तबियत बिगड़ गई। सेहत बिगड़ने के बाद युवक के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है। फरियादी संजय का कहना है कि उसकी प्रेमिका ने उसको दी गई शराब में चूहा मारने की दवाई मिला दी थी। तबियत बिगड़ने के बाद संजय ने महिला मित्र से अस्पताल जाने के लिए कहा। तब लड़की ने वहां से भागते हुए कहा कि अब तेरा वक़्त आ गया है।बहराहल पुलिस इस मामले में दोनों पक्षों का बयान लेकर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें डॉक्टर पति, पत्नी टीचर: शादी के बाद से ही दोनों रहने लगे अलग, तलाक की अर्जी पर हाईकोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+