भूपेश सरकार ने बना दिए छत्तीसगढ़ में 5 नए जिले, कांग्रेस उपचुनाव जीती तो खैरागढ़ बनेगा 33 वां जिला !
राजनांदगांव, 01 अप्रैल। राजनांदगांव जिले की खैरागढ़ विधानसभा को छत्तीसगढ़ राज्य का 33 वां जिला बनाया जा सकता है। खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर जारी किये गए घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ की सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस ने खैरागढ़ को जिला बनाने का वादा किया है। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है कि कांग्रेस सरकार जनता से किया वादा निभाएगी और कांग्रेस प्रत्याशी के चुनाव जीतने के 24 घंटे के भीतर खैरागढ़ को जिला बनाने के लिए आदेश जारी कर दिया जायेगा।

खैरागढ़ जिला बनता है ,तो छत्तीसगढ़ में हो जायेंगे कुल 33 जिले
इस बात के पूरे आसार हैं कि खैरागढ़ चुनाव का नतीजा चाहे जो भी हो ,छत्तीसगढ़ में सरकार चला रही कांग्रेस खैरागढ़ को हर सूरत में जिला बनाएगी। अगर खैरागढ़ जिला बनता है ,तो छत्तीसगढ़ में कुल 33 जिले हो जायेंगे। फिलहाल छत्तीसगढ़ के 5 संभागो में कुल 32 जिले हैं। छतीसगढ़ में कुल जिलों की संख्या 28 थी। भूपेश बघेल सरकार ने सत्ता पर आते ही 4 जिलों गठन कर दिया था ।
5 संभागो में बंटा हुआ है छत्तीसगढ़ ।
(1) सरगुजा
(2) बिलासपुर
(3) रायपुर
(4) दुर्ग
(5) बस्तर
छत्तीसगढ़ में हैं 32 जिले
(1)रायपुर
(2)बिलासपुर
(3)दुर्ग
(4)रायगढ़
(5)बस्तर
(6)सरगुजा
(7)राजनांदगांव
(8)कांकेर
(9)दंतेवाडा
(10)कोरिया
(11)जशपुर
(12)कोरबा
(13)जांजगीर-चाम्पा
(14)धमतरी
(15)महासमुंद
(16)कबीरधाम
(17)नारायणपुर
(18)बीजापुर
(19)बालोद
(20)गरियाबंद
(21)मुंगेली
(22)बेमेतरा
(23)सुकमा
(24)बलरामपुर-रामानुजगंज
(25)बलोदाबाज़ार-भाटापारा
(26) सूरजपुर
(27)कोंडागांव
(28)गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही
(29)मोहला-मानपुर
(30)सक्ती
(31)सारंगढ़-बिलाईगढ़
(32)मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
खैरागढ़ जिला बनाने की घोषणा ,जमकर हो रही सियासत
खैरागढ़ के जिला बनने के बाद छत्तीसगढ़ में 33 जिले हो जायेंगे। बहरहाल कांग्रेस के इस नए वादे के बाद भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है। भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पहले भी खैरागढ़ को जिला बनाने का वादा कर चुकी है ,इसलिए उसकी बातों का कोई भरोसा नहीं बचा है। राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने आगे कहा कि सीएम भूपेश बघेल की तरफ से जारी किया गया घोषणा पत्र महज झूठ का पिटारा है।
वहीं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने ट्वीट किया कि कांग्रेस सरकार ने पिछले सवा तीन साल में खैरागढ़, छुईखदान,गंडई में एक रुपए का निर्माण नहीं कराया।अब शराबबंदी, बेरोजगारी भत्ता और बकाया बोनस देने की तरह ही 24 घंटे में जिला बना देंगे? देवव्रत सिंह जी जब कांग्रेस में थे तब प्रताड़ित किया, अब उनकी प्रतिमा बनाने की बात कर रहे हैं।
भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को झूठ का पिटारा बता रही है। 15 साल तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे डॉ रमन सिंह ने भी ट्वीट करके कांग्रेस पर निशाना साधा ,तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसका जवाब देते हुए कहा कि वह खैरागढ़ को जिला बनाकर दिखाएंगे।
वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस के द्वारा जारी किये गये घोषणा पत्र से भारतीय जनता पार्टी में बेचैनी और भगदड़ की स्थिति बन गयी है। उसे मालूम है कि कांग्रेस जो कहती है वह करती है। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र में जो वायदा किया था कांग्रेस की सरकार ने 90 प्रतिशत वायदों को मात्र सवा तीन साल में पूरा कर दिया है। खैरागढ़ की जनता को भरोसा है उपचुनाव में कांग्रेस ने वायदा किया है कि कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा के चुनाव जीतने के 24 घंटे के अंदर खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिला बना दिया जायेगा तो कांग्रेस पार्टी इस वायदे को जरूर पूरा करेगी।
यह भी पढ़ें जानिए क्यों कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ चुके दिवंगत MLA की प्रतिमा बनवाना चाहते हैं CM भूपेश बघेल












Click it and Unblock the Notifications