जानिए क्यों कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ चुके दिवंगत MLA की प्रतिमा बनवाना चाहते हैं CM भूपेश बघेल
Know why CM Bhupesh Baghel wants to build a statue of the late MLA who contested against Congress
राजनांदगांव, 01 अप्रैल। छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधानसभा सीट में होने जा रहे उपचुनाव में भले ही राजपरिवार के किसी भी सदस्य को टिकट ना मिली हो,लेकिन किसी ना किसी तौर खैरागढ़ राजपरिवार का जिक्र जरूर हो रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को इस चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी किया था। उन्होंने खैरागढ़ की जनता से वादा किया कि अगर कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा चुनाव जतातीं हैं ,तो कांग्रेस खैरागढ़ के राजा और दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह की प्रतिमा स्थापित करवाएगी।

निधन के बाद कांग्रेस को अपने लगने लगे हैं देवव्रत सिंह
खैरागढ़ उपचुनाव में जोगी कांग्रेस अपनी सीट बचाना चाहती है,तो वहीं कांग्रेस प्रदेश में अपने विधायको की संख्या 71 पहुंचना चाहती है। वहीं भाजपा अपने सम्मान की लड़ाई लड़ रही है। सभी दल भले ही चुनाव में जनता के बीच खुद को मजबूत बता रहे हों ,लेकिन वह जानते हैं कि खैरागढ़ की जनता अपने दिवंगत महाराजा देवव्रत सिंह को भूली नहीं है, लिहाजा कल तक देवव्रत सिंह को अजीत जोगी की पार्टी ज्वाइन करने के कारण भला बुरा कहने वाली कांग्रेस उनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि को याद दिला रही है। जोगी कांग्रेस की टिकट से चुनाव जीतने वाले दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह अब कांग्रेस को अपने लगने लगे हैं।

कांग्रेस में खुद को उपेक्षित महसूस करने लगे थे देवव्रत सिंह
खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे दिवंगत देवव्रत सिंह खैरागढ़ राजपरिवार से आते थे। जनता के बीच उनकी छवि का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने राजा को खैरागढ़ विधानसभा से 4 बार विधायक बनाया। देवव्रत सिंह राजनांदगांव लोकसभा से सांसद भी रहे हैं। देवव्रत सिंह कांग्रेस नेता रहते हुए एक समय में गांधी परिवार से काफी करीबी थे। वह छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के भी निकट थे। अजीत जोगी के वर्ष 2016 में कांग्रेस से अलग होकर नई पार्टी बनाई,तो देवव्रत सिंह ने भी कांग्रेस छोड़कर जोगी कांग्रेस ज्वाइन कर ली। उन्होंने कांग्रेस छोड़ते समय कहा था कि छत्तीसगढ़ में चल रही कांग्रेस में उनके जैसे लोगों के लिए जगह नहीं है। कांग्रेस के जिम्मेदारों को लगता है कि राजनीति में मेरा अस्तित्व खत्म हो चुका है,इसलिए मैंने सोचा कि जहां मेरी जरूरत नहीं है , वहां से हट जाना चाहिए।

खैरागढ़ राजपरिवार के इर्द गिर्द घूम रहा चुनाव
गौरतलब है कि देवव्रत सिंह पहले काँग्रेस में थे ,लेकिन पार्टी में खुद को उपेक्षित महसूस करने के बाद उन्होंने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ यानि जोगी कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी और 2018 में खैरागढ़ चुनाव जीता था। बीते साल 4 नवंबर 2021 को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ यानि जोगी कांग्रेस के विधायक देवव्रत सिंह ने निधन हो जाने के बाद से यह सीट खाली है। खैरागढ़ विधानसभा के लिए 12 अप्रैल को मतदान और 16 अप्रैल को मतगणना होनी है। कांग्रेस, भाजपा, जोगी कांग्रेस समेत कई अन्य दल के प्रत्याशी भी इस चुनाव में अपनी तक़दीर आजमा रहे हैं ।
गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस का घोषणापत्र जारी करते हुए खैरागढ़ की जनता से वादा किया कि चुनाव जीतने के 24 घंटे के भीतर खैरागढ़ को जिला बनाया जायेगा । इसके अलावा सही जगह देखकर दिवंगत विधायक और खैरागढ़ के राजा देवव्रत सिंह की प्रतिमा स्थपित की जाएगी।
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की घोषणा को नकल बताया है कि अमित जोगी ने ट्वीट किया कि शपथ पत्र की नक़ल अपने जनघोषणा पत्र में की थी,ठीक उसी प्रकार इस बार भी उन्होंने हमारे पृथक खैरागढ़ ज़िला की मांग और स्व. देवव्रत सिंह के सम्मान की घोषणाओं की नक़ल की है।किंतु नक़ल करने में भी अक़्ल की ज़रूरत होती है।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ट्विटर पर लिखा कि कांग्रेस सरकार ने पिछले सवा तीन साल में खैरागढ़, छुईखदान,गंडई में एक रुपए का निर्माण नहीं कराया, अब शराबबंदी, बेरोजगारी भत्ता और बकाया बोनस देने की तरह ही 24 घंटे में जिला बना देंगे? देवव्रत सिंह जी जब कांग्रेस में थे तब प्रताड़ित किया, अब उनकी प्रतिमा बनाने की बात कर रहे हैं।
सीएम भूपेश बघेल ने अमित जोगी के ट्वीट का जवाब तो नहीं दिया है, लेकिन उन्होंने डॉ रमन सिंह को ट्वीटर पर जवाब देते हुए लिखा है कि डॉक्टर साहब, आप शायद भूल रहे हैं कि ये नवा छत्तीसगढ़ है , जो "झुकेगा नहीं..रुकेगा नहीं। .यहां 2 घंटे में किसानों का कर्ज माफ होता है, आदिवासियों की जमीन वापस होती है। फिर 24 घंटे तो बहुत हैं। आप बस देखते जाएं, जिला भी बनेगा, बनकर रहेगा।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने खाया खैरागढ़ का पान, सीएम भूपेश बघेल ने ली चुटकी












Click it and Unblock the Notifications