छतरपुर में चार भालुओं ने किसान पर किया हमला, शरीर से मांस नोंच लिया
छतरपुर जिले में जंगल से सटे गांवों व खेतों में जंगली जानवरों का आतंक है। दो महीने में भालुओं का किसान पर दूसरा हमला सामने आया है। बिजावर के कोटा गांव में चार भालुओं ने एक किसान पर हमला कर दिया। बमुश्किल उसकी जान बची।

Madhya Pradesh के छतरपुर जिले के बिजावर में खेत पर बने मकान में गायों का दूध दुह रहे एक किसान पर भालुओं ने अचानक हमला कर दिया। वह कुछ समझ पाता इससे पहले भालुओं ने उस पर पंजे और दांतों से हमला कर दिया। उसकी चीख सुनकर आसपास मौजूद लोग पहुंचे और लाठियां जमीन पर पटककर आवाज कर भालुओं को भगाया। जिला अस्पताल में घायल किसान की स्थिति गंभीर बनी है।

Recommended Video
छतरपुर: 4 भालूओं ने किया हमला,आने लगी चीखने- चिल्लाने की आवाजें, मची अफरा-तफरी
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार छतरपुर जिले के बिजावर ब्लॉक में कोटा गांव के बाहरी इलाके में जंगल के पास सटे खेत पर किसान 50 वर्षीय किसान राजेश गौतम अपनी गायों का दूध दुह रहा था। इसी दौरान जंगल की तरफ से चार भालू आ गए और उस पर चारों भालू ने अचानक पीछे से हमला कर दिया। उसे भागने तक का मौका नहीं मिला पाया। भालुओं के नुकीले नाखूनों और दांतों से उसे सिर, पेट, छाती और पैरों में गहरे-गहरे घाव बन गए। हमले के बाद वह जोर-जोर से चीखा तो आसपास खेत में मौजूद अन्य लोग लाठियां लेकर पहुंचे और भालुओं को डराकर, खदेड़कर जंगल में भगाया, तब कहीं राजेश गौतम की जान बच सकी। उसे गंभीर हालत में वाहन से पहले बिजावर अस्पताल फिर बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।Live Video पलक झपकते ही कुंए में समा गया बच्चा, साथी की सूझबूझ से बच सकी जान
आधा दर्जन से अधिक गहरे घाव हैं
जिला अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार उसके शरीर पर आधा दर्जन से अधिक गहरे घाव हैं, वहीं नाखुनों की खरोंचों के भी काफी जख्म है। उसका इलाज चल रहा है। हालत गंभीर है। रीकवर होने में काफी टाइम लगेगा। घायल राजेश गौतम काफी डरा सहमा भी है।












Click it and Unblock the Notifications