शशिकला को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने से रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल
एआईएडीएमके की महासचिव वी के शशिकला को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने से रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल हो गई है।
नई दिल्ली। एआईएडीएमके की महासचिव वी के शशिकला को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने से रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल हो गई है। याचिकाकर्ता ने कहा है कि वी के शशिकला को तब तक तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ न लेने दी जाए, जब तक उनके खिलाफ चल रहे आय से अधिक संपत्ति के मामले का फैसला नहीं हो जाता। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हो सकती है। यह याचिका तब दाखिल हुई है जब सुप्रीम कोर्ट में अगले सप्ताह इस बावत फैसला आने वाला है। सोमवार को शशिकला के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है।

आपको बताते चले कि आय से अधिक मामले में तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के साथ-साथ वी के शशिकला आरोपी नंबर दो हैं। बेंगलुरु की एक स्थानीय अदालत ने जयललिता समेत तीन लोगों को आय से अधिक मामले में दोषी ठहराया था। पर कनार्टक हाईकोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया था। इसके बाद आय से अधिक मामले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications