दिल्‍ली चुनाव 2025 नतीजों से पहले BJP को यहां मिली तगड़ी जीत, AAP-कांग्रेस के साथ यूं हुआ खेला

Chandigarh mayor Election 2025: चंडीगढ़ मेयर चुनाव 2025 में बीजेपी की हरप्रीत कौर को मेयर चुना गया है। कांग्रेस की जसबीर सिंह बंटी सीनियिर डिप्‍टी मेयर और तरुणा मेहता डिप्‍टी मेयर बनी हैं।

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में 26 साल बाद सत्‍ता में वापसी के लिए आप और कांग्रेस पर सियासी शिंकजा कसने में लगी है। इस बीच भाजपा को चंडीगढ़ मेयर चुनाव 2025 में बड़ी जीत हाथ लगी है। सटीक रणनीति ने भाजपा ने कांग्रेस-आप को मात देकर मेयर की कुर्सी पर कब्‍जा जमाया है।

Chandigarh mayor ELection Latest News

यह भी पढ़ें- Delhi ELection 2025: केजरीवाल, आतिशी व सिसोदिया के चौंकाने वाले भाव, Phalodi Satta Bazar किसे हरा रहा चुनाव?

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की हरप्रीत कौर बबला को मेयर चुना गया, जबकि कांग्रेस के जसबीर सिंह बंटी ने सीनियर डिप्टी मेयर और तरुणा मेहता ने डिप्टी मेयर की सीट पर जीत दर्ज की।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव 2025 का परिणाम (Chandigarh Mayor Election 2025 Result)

Harpreet Kaur Babla मेयर: बीजेपी की हरप्रीत कौर बबला (19 वोट)
सीनियर डिप्टी मेयर: कांग्रेस के जसबीर सिंह बंटी (19 वोट)
डिप्टी मेयर: कांग्रेस की तरुणा मेहता (विजयी)

क्रॉस वोटिंग बनी चर्चा का विषय

मेयर चुनाव में क्रॉस वोटिंग ने अहम भूमिका निभाई। बीजेपी की हरप्रीत कौर बबला को 19 वोट मिले, जबकि कांग्रेस-आप गठबंधन के पास 20 पार्षदों का समर्थन था। अगर क्रॉस वोटिंग न होती, तो आप-कांग्रेस गठबंधन की जीत तय मानी जा रही थी।

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चुनाव

इस बार सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए थे और पूरी चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई गई।

कांग्रेस की रणनीति पर सवाल?

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के बीच हुए इस चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा। कांग्रेस-आप गठबंधन होने के बावजूद, कांग्रेस के पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की, जिससे बीजेपी को फायदा मिला और आप मेयर पद की दौड़ से बाहर हो गई। वहीं, सीनियर और डिप्टी मेयर की सीटें कांग्रेस के खाते में गईं।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव 2025 के नतीजे बताते हैं कि कांग्रेस ने रणनीतिक रूप से आप के समर्थन के बावजूद अपने ही उम्मीदवारों को जिताने के लिए अलग रुख अपनाया। इससे यह सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या कांग्रेस ने आप के साथ राजनीतिक चाल चली? बीजेपी को जहां मेयर पद पर जीत मिली, वहीं कांग्रेस ने दो महत्वपूर्ण सीटें अपने नाम कीं।

चंडीगढ़ नगर निगम मेयर चुनाव 2025 में किसके पास कितने वोट?

चंडीगढ़ नगर निगम के असेंबली हॉल में आज सुबह 11:20 बजे चंडीगढ़ नगर निगम मेयर चुनाव 2025 के लिए मतदान शुरू हुआ, जो दोपहर 12:19 बजे समाप्त हुआ। 35 सदस्‍यों वाली चंडीगढ़ नगर निगम में आप के पास 13, कांग्रेस के पास 6, भाजपा के पास 16 और चंडीगढ़ के सांसद (कांग्रेस) के लिए एक वोट था। चुनाव से कुछ दिन पहले, कांग्रेस पार्षद गुरबख्श रावत भाजपा में शामिल हो गए, जिससे पार्टी की संख्या बढ़कर 16 हो गई।

यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025: मनोज तिवारी ने की बड़ी भविष्‍यवाणी, दिल्‍ली चुनाव में इतनी सीटें जीत रही BJP

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+