रिलायंस जियो की मुफ्त सेवाओं से ग्राहकों ही नहीं, पूरे देश के लोगों को होगा ये बड़ा नुकसान!
रिलायंस जियो के चलते कंपनियों को जो नुकसान हो रहा है, उससे यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि बहुत से लोगों को नौकरी जा सकती है।
नई दिल्ली। यूं तो रिलायंस जियो की मुफ्त सेवाओं से टेलिकॉम इंडस्ट्री की सभी कंपनियों के बीच प्राइस वॉर शुरू हो गया है, लेकिन जियो को इससे काफी फायदा हो रहा है। हालांकि, जियो की मुफ्त सेवाओं से अन्य कंपनियों का काफी नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर, रिलायंस जियो की मुफ्त सेवाओं से ग्राहकों को भी एक बड़ा नुकसान होगा। आइए जानते हैं क्या। ये भी पढ़ें- हवाई जवाज में अपने इन खास अधिकारों के बारे में नहीं जानते होंगे आप

ग्राहकों को होगा ये नुकसान
सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के जनरल डायरेक्टर राजन एस मैथ्यू के अनुसार अगर रिलायंस जियो इसी तरह से अपनी मुफ्त सेवाएं देता रहा तो इससे पूरे देश के लोगों को बड़ा नुकसान हो सकता है। उनका मानना है कि ऐसी स्थिति में इनोवेशन और नई तकनीक के बाजार में आने में काफी अधिक वक्त लग सकता है। ये भी पढ़ें- ये हैं वो लोग, जिन्हें नोटबंदी ने बनाया करोड़पति और लखपति!
कैसे होगा नुकसान?
मैथ्यू ने कहा कि रिलायंस जियो की मुफ्त सेवाओं की वजह से अन्य कंपनियों की कमाई कम हो रही है। उन्होंने कहा लोगों से ही कंपनियों को पैसे मिलते हैं, जिसका इस्तेमाल करके कंपनियां इनोवेशन और नई तकनीक पर विचार करती हैं। ऐसे में अगर इसी तरह से अन्य कंपनियों को नुकसान होता रहा तो इससे नई तकनीक और इनोवोशन के मामले में पूरे देश को बड़ा नुकसान होगा, क्योंकि फिर पैसों के अभाव में नई तकनीक को बाजार में आने में देर लग सकती है। ये भी पढ़ें- जानिए कौन है वो लड़की, जिसे पीएम मोदी ने दिए 1 करोड़

कंपनी का हो सकता है एकाधिकार
यह भी माना जा रहा है कि अगर कंपनी इसी तरह से बहुत ही कम कीमत में या मुफ्त में प्लान देती रही तो इससे अन्य कंपनियों को बड़ा नुकसान होगा और उनके बंद होने तक की नौबत आ सकती है। ऐसे में अगर अन्य कंपनियां बंद हुईं तो पूरे बाजार पर रिलायंस जियो का एकाधिकार हो सकता है, जिसके बाद वह मनमानी कीमत और मनमानी सेवाएं दे सकता है। मौजूदा स्थिति में जरूरी है कि ट्राई सभी टेलिकॉम कंपनियों के बीच होने वाले कॉम्पटीशन को बनाए रखे। ये भी पढ़ें- अंगूठा दिखाते ही खाते से कटेंगे पैसे, 'आधार पे' की 7 बातें

बढ़ सकती है बेरोजगारी
रिलायंस जियो के चलते कंपनियों को जो नुकसान हो रहा है, उससे यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि बहुत से लोगों को नौकरी जा सकती है। ऐसे में पहले से ही बेरोजगारी का दंश झेल रहे भारत में कई और लोग बेरोजगार हो सकते हैं। इस तरह से रिलायंस जियो के मुफ्त ऑफर से कई लोगों की नौकरी खतरे में पड़ सकती है।
ये भी पढ़ें- जानिए, आखिर 15 अप्रैल के बाद क्या होगा आपके रिलायंस जियो सिम का?












Click it and Unblock the Notifications