ये हैं वो लोग, जिन्हें नोटबंदी ने बना दिया करोड़पति और लखपति! देखिए पूरी लिस्ट
महाराष्ट्र के लातूर जिले में रहने वाली श्रद्धा मोहन मैनशेट्टी के मोबाइल ने उनकी किस्मत बदल दी। श्रद्धा ने लकी ग्राहक योजना के तहत अपने फोन की ईएमआई देने के लिए 1590 रुपए का भुगतान किया था।
नई दिल्ली। पीएम मोदी ने शुक्रवार को डिजीधन योजना और लकी ग्राहक योजना के विजेताओं को सम्मानित किया और इनाम की राशि दी। इसके मेगा ड्रॉ की विजेता रहीं महाराष्ट्र के लातूर की रहने वाली श्रद्धा मोहन मैनशेट्टी, जिन्हें 1 करोड़ रुपए का इनाम मिला। आइए जानते हैं इन दोनों योजनाओं के तहत किन-किन लोगों को मिला इनाम। ये भी पढ़ें- जानिए कौन है वो लड़की, जिसे पीएम मोदी ने दिए 1 करोड़

मोबाइल फोन ने बना दिया करोड़पति
महाराष्ट्र के लातूर जिले में रहने वाली श्रद्धा मोहन मैनशेट्टी के मोबाइल ने उनकी किस्मत बदल दी। श्रद्धा ने लकी ग्राहक योजना के तहत अपने फोन की ईएमआई देने के लिए 1590 रुपए का भुगतान किया था। यह भुगतान उन्होंने सेंट्रल बैंक के रुपे कार्ड से किया था। श्रद्धा के पिता लातूर में ही एक किराना की छोटी सी दुकान चलाते हैं। ये भी पढ़ें- अंगूठा दिखाते ही खाते से कटेंगे पैसे, 'आधार पे' की 7 बातें

शिक्षक को मिला 50 लाख रुपए का इनाम
लकी ग्राहक योजना के तहत दूसरा इनाम मिला है गुजरात के हार्दिक कुमार चिमनभाई प्रजापति को। उन्हें 50 लाख रुपए का इनाम दिया गया है, क्योंकि उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा के रुपे कार्ड से 1100 रुपए का डिजिटल ट्रांजेक्शन किया था। हार्दिक पेशे से एक शिक्षक हैं। ये भी पढ़ें- अंबेडकर जयंती पर पीएम मोदी ने देश को दिया ये खास तोहफा

100 रुपए के बदले 25 लाख रुपए
लकी ग्राहक योजना के तहत तीसरा इनाम उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले भरत सिंह को मिला है। उन्होंने महज 100 रुपए का डिजिटल ट्रांजेक्शन किया था और उसके बदले अब उन्हें 25 लाख रुपए का इनाम मिला है। 37 साल के भरत सिंह एक कपड़े की दुकान में काम करते हैं और 9वीं तक पढ़े हैं। ये भी पढ़ें- जानिए, आखिर 15 अप्रैल के बाद क्या होगा आपके रिलायंस जियो सिम का?

गंगा सफाई में दान किए पैसे
तमिलनाडु के वेस्ट तांबरम में रहने वाले एमडी जीआर राधाकृष्णन को डिजीधन योजना के तहत पहला पुरस्कार मिला है। वह ज्वैलर हैं, जिन्होंने आईसीआईसीआई बैंक के जरिए 300 रुपए का भुगतान किया, जिसके लिए अब उन्हें 50 लाख रुपए का इनाम दिया जा रहा है। उन्होंने इनाम में मिले सारे पैसों को गंगा सफाई के लिए दान कर दिया है। ये भी पढ़ें- जानिए, रिलायंस जियो के किन ग्राहकों को तीन महीने तक मिलेंगी मुफ्त सेवाएं?

कपड़े बेचने वाला बना लखपति
डिजीधन योजना के तहत दूसरा पुरस्कार रेडीमेड गारमेंट के विक्रेता रागिनी राजेंद्र उत्तेकर को मिला है। उन्हें सिर्फ 510 रुपए का डिजिटल भुगतान करने के लिए 25 लाख रुपए का इनाम दिया जा रहा है। ये भी पढ़ें- जियो का 3 महीने मुफ्त का ऑफर लेने से चूक गए, तो ये हैं सस्ते विकल्प

शेख रफी को मिला तीसरा पुरस्कार
शेख रफी हैदराबाद के रहने वाले हैं, जिन्होंने डिजीधन व्यापार योजना के तहत 2000 रुपए का डिजिटल भुगतान किया था और अब उन्हें उसके बदले 12 लाख रुपए का इनाम दिया जा रहा है। शेख रफी भी रेडीमेड गारमेंट का काम करते हैं, जो एक किसान परिवार से आते हैं। ये भी पढ़ें- PM मोदी ने अंबेडकर जयंती पर लॉन्च किया BHIM Aadhaar Pay, अंगूठा दिखाकर हो जाएगा भुगतान












Click it and Unblock the Notifications