सावधान: चेक से भुगतान करने पर लगेगा तगड़ा चार्ज, ये है बचने का आसान सा तरीका
अगर आप किसी को चेक के जरिए भुगतान करते हैं और वह आपके द्वारा दिए गए चेक का इस्तेमाल करते हुए आपके अकाउंट से पैसे निकालता है तो ऐसी स्तिथि में उल्टा आप पर ही चार्ज लग जाएगा।
नई दिल्ली। अगर आप भी चेक से भुगतान करते हैं तो जाएं सावधान। 1 मार्च 2017 से बैंकों ने अपने नियमों में कुछ बदलाव किए हैं, जिनकी वजह से आपको परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

एचडीएफसी बैंक का नियम है परेशान करने वाला
आपको परेशान करने वाला एक नियम है एचडीएफसी बैंक का भी, जिसमें बैंक ने रोजाना थर्ड पार्टी कैश ट्रांजेक्शन की सीमा 25000 रुपए निर्धारित की है। इससे पहले यह सीमा 50,000 रुपए थी। ऐसे में अगर आप किसी को चेक के जरिए भुगतान करते हैं और वह आपके द्वारा दिए गए चेक का इस्तेमाल करते हुए आपके अकाउंट से पैसे निकालता है तो ऐसी स्तिथि में उल्टा आप पर ही चार्ज लग जाएगा। ये भी पढ़ें- बहकावों में न आएं: नहीं बढ़े हैं एटीएम चार्ज, ये है सही नियम

कितना और क्यों लगेगा चार्ज?
जब कोई व्यक्ति आपके खाते से आपके द्वारा दिए गए चेक का इस्तेमाल करके पैसे निकालता है तो यह एक थर्ड पार्टी कैश ट्रांजेक्शन होगा। बैंक ने नए नियम के अनुसार यदि आपके बैंक खाते से थर्ड पार्टी कैश ट्रांजेक्शन होता है तो इसके लिए प्रतिदिन 25 हजार रुपए तक की सीमा निर्धारित की गई है, जिस पर 150 रुपए चार्ज के साथ-साथ टैक्स और सेस भी लगेगा। हालांकि, अगर यह ट्रांजेक्शन किसी सीनियर सिटीजन या बच्चे के खाते से होता है तो उस पर चार्ज नहीं लगेगा।

कैसे बचें इससे?
इससे बचने का सबसे आसान तरीका है कि आप क्रॉस चेक का इस्तेमाल करें। क्रॉस चेक का मतलब होता है कि उस चेक को कैश में नहीं भुनाया जा सकता है। उससे सिर्फ किसी अकाउंट में पैसे जमा हो सकते हैं। किसी चेक को क्रॉस चेक तब कहा जाता है जब चेक देने वाला व्यक्ति चेक के बाईं ओर ऊपर की तरफ से कोने पर दो समानान्तर लाइनें खींच देते हैं। ऐसा करने से आपके चेक से कोई कैश नहीं निकाल सकेगा और आप पर किसी तरह की पैनाल्टी या चार्ज नहीं लगेगा। ये भी पढ़ें- 1 मार्च से बदल चुके हैं बैंकों के नियम, ये है नई व्यवस्था

ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी है अच्छा विकल्प
अगर चेक से ट्रांजेक्शन करना जरूरी नहीं हो तो आपके लिए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन एक अच्छा विकल्प है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप कहीं से भी और किसी को भी पैसे भेज सकते हैं। जहां एक ओर चेक को क्लीयर होने में 2 से 3 दिन लग जाते हैं, वहीं ऑनलाइन बैंकिंग में ऐसी भी सुविधाएं हैं कि आप चुटकी में पैसे किसी को भी भेज सकते हैं और तुरंत ही पैसे उस व्यक्ति को मिल जाएंगे।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications