बहकावों में न आएं: नहीं बढ़े हैं एटीएम चार्ज, ये है सही नियम

लोगों में यह भ्रम फैला हुआ है कि एटीएम पर भी 4 ट्रांजेक्शन करने के बाद 150 रुपए प्रति ट्रांजेक्शन का चार्ज लगेगा। आपको बता दें कि एटीएम को लेकर नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

नई दिल्ली। 1 मार्च से बैंकों ने अपने नियमों में बदलाव कर दिया है, लेकिन एटीएम के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके बावजूद लोगों में यह भ्रम फैला हुआ है कि एटीएम पर भी 4 ट्रांजेक्शन करने के बाद 150 रुपए प्रति ट्रांजेक्शन का चार्ज लगेगा।

नहीं बदले हैं एटीएम से जुड़े नियम

नहीं बदले हैं एटीएम से जुड़े नियम

लोगों को भ्रम को खत्म करते हुए आपको बता दें कि एटीएम को लेकर नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अधिकतर बैंकों के एटीएम से 5 बार पैसे निकालने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। हालांकि, अगल-अलग बैंकों का नियम अलग-अलग हो सकता है। कुछ बैंक ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड मुफ्त ट्रांजेक्शन का ऑफर दिया हुआ है। ये भी पढ़ें- सावधान: चेक से भुगतान करने पर लगेगा तगड़ा चार्ज, ये है बचने का आसान सा तरीका

मुफ्त ट्रांजेक्शन के बाद लगेंगे 20 रुपए

मुफ्त ट्रांजेक्शन के बाद लगेंगे 20 रुपए

वहीं दूसरी ओर, अगर आप मुफ्त ट्रांजेक्शन के बाद पैसे निकालने के लिए कोई ट्रांजेक्शन करते हैं तो आपको 20 रुपए प्रति ट्रांजेक्शन का चार्ज देना होगा। वहीं दूसरी ओर अगर ट्रांजेक्शन नॉन-फाइनेंशियल है तो आप पर 8.5 रुपए का चार्ज लगेगा। वहीं दूसरे बैंकों के एटीएम से सिर्फ 3 बार बिना कोई चार्ज दिए पैसे निकाले जा सकते हैं।

एसबीआई ने घटाई एटीएम ट्रांजेक्शन की संख्या

एसबीआई ने घटाई एटीएम ट्रांजेक्शन की संख्या

जहां अन्य बैंकों ने अपने एटीएम को लेकर नियमों में कोई बदलाव नहीं किया है वहीं दूसरी ओर भारतीय स्टेट बैंक ने नियम बदल दिए हैं। भारतीय स्टेट बैंक ने एटीएम पर मुफ्त ट्रांजेक्शन की संख्या घटाकर 3 कर दी है। हालांकि, भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से मुफ्त ट्रांजैक्शन सीमा के बाद ट्रांजेक्शन करने पर लगने वाले चार्ज को नहीं बढ़ाया गया है। ये भी पढ़ें- 1 मार्च से बदल चुके हैं बैंकों के नियम, ये है नई व्यवस्था

जल्द ही बढ़ सकते हैं एटीएम के चार्ज

जल्द ही बढ़ सकते हैं एटीएम के चार्ज

कुछ बैंक अधिकारियों ने बताया कि उन्हें एटीएम पर दी जाने वाली मुफ्त ट्रांजेक्शन को घटाने और मुफ्त ट्रांजेक्शन की सीमा पार करने पर अधिक चार्ज लगाने का भी सुझाव दिया गया था, लेकिन अभी तक बैंकों ने इस ओर गौर नहीं किया है। हालांकि, उन्होंने यह बात स्वीकार की है कि आने वाले समय में एटीएम चार्ज में बढ़ोत्तरी की जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+