1 मार्च से बदल चुके हैं बैंकों के नियम, ये है नई व्यवस्था
एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक के बदले हुए नियम 1 मार्च से लागू होंगे, जबकि भारतीय स्टेट बैंक के नए नियम 1 अप्रैल से लागू होंगे।
नई दिल्ली। बैंकों ने कैश ट्रांजेक्शन को लेकर काफी कड़े नियम बना दिए हैं। अगर आपको यह नियम पता नहीं हैं, तो यह आपके लिए मुश्किल का सबब बन सकता है। बैंकों ने न केवल एटीएम से बल्कि बैंक जाकर ट्रांजेक्शन करने पर भी चार्ज लगाने का फैसला किया है। इतना ही नहीं, यह नियम सिर्फ पैसे निकालने तक भी सीमित नहीं हैं, बल्कि पैसे जमा करने पर भी आपको चार्ज देना होगा। एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक के बदले हुए नियम 1 मार्च से लागू होंगे, जबकि भारतीय स्टेट बैंक के नए नियम 1 अप्रैल से लागू होंगे। आइए जानते हैं बैंकों की क्या है नई व्यवस्था। ये भी पढ़ें- सपा के इस मुस्लिम उम्मीदवार को हर सच्चा हिंदुस्तानी करेगा सैल्यूट

एचडीएफसी बैंक
- अपने सेविंग या सैलरी अकाउंट में केवल चार बार कर सकेंगे कैश ट्रांजेक्शन। इससे अधिक ट्रांजेक्शन करने पर प्रति ट्रांजेक्शन लगेगा 150 रुपए (इसके अलावा टैक्स और सेस) का चार्ज।
- होम ब्रांच से 2 लाख तक का कैश ट्रांजेक्शन बिना किसी चार्ज के कर सकते हैं। इससे अधिक पर प्रति हजार 5 रुपए या कम से कम 150 रुपए का चार्ज देना होगा।
- वहीं नॉन होम ब्रांच में 25,000 रुपए तक का कैश ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। इससे अधिक पर प्रति हजार 5 रुपए या कम से कम 150 रुपए का चार्ज देना होगा।
- थर्ड पार्टी कैश ट्रांजेक्शन के लिए बैंक ने प्रतिदिन 25,000 रुपए की सीमा निर्धारित की है, जिस पर 150 रुपए का चार्ज (टैक्स और सेस अलग से) लगेगा। इससे अधिक का थर्ड पार्टी कैश ट्रांजैक्शन नहीं किया जा सकता।

आईसीआईसीआई बैंक
- होम ब्रांच से एक महीने में कर सकेंगे सिर्फ चार फ्री ट्रांजेक्शन। इससे अधिक ट्रांजेक्शन पर 5 रुपए प्रति हजार या कम से कम 150 रुपए प्रति ट्रांजेक्शन का चार्ज लगेगा।
- नॉन होम ब्रांच से एक महीने में सिर्फ एक बार कैश ट्रांजेक्शन की जा सकेगी। इससे अधिक ट्रांजेक्शन पर 5 रुपए प्रति हजार या कम से कम 150 रुपए प्रति ट्रांजेक्शन का चार्ज लगेगा।
- कैश डिपॉजिट मशीन से महीने में एक ट्रांजेक्शन होगा मुफ्त। इससे अधिक पर देना होगा 5 रुपए प्रति हजार का चार्ज।
- किसी थर्ड पार्टी कैश ट्रांजेक्शन पर प्रतिदिन 50,000 रुपए की सीमा निर्धारित की गई है।

एक्सिस बैंक
- हर महीने 5 कैश ट्रांजेक्शन (जमा व निकासी) या 10 लाख रुपए तक की ट्रांजेक्शन की जा सकेगी। इसके बाद प्रति हजार 5 रुपए या कम से कम 150 रुपए का चार्ज देना होगा।
- एक दिन में सिर्फ 50 हजार रुपए तक ही करा सकते हैं जमा।

भारतीय स्टेट बैंक
- 1 अप्रैल 2017 से होम ब्रांच से केवल 3 बार कर सकेंगे अपने सेविंग अकाउंट में कैश ट्रांजेक्शन। इससे अधिक ट्रांजेक्शन करने पर प्रति ट्रांजेक्शन लगेगा 50 रुपए और सर्विस चार्ज देना होगा।
- नॉन होम ब्रांच से कितनी भी बार ट्रांजेक्शन करने पर नहीं लगेगा कोई चार्ज।
- सीनियर सिटीजन, बच्चों और फाइनेंशियल इनक्लूजन अकाउंट पर कोई चार्ज नहीं।

एटीएम का क्या है नियम?
एटीएम को लेकर नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बैंक के एटीएम से 5 बार पैसे निकालने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा, जबकि इसके बाद पैसे निकालने पर 20 रुपए प्रति ट्रांजेक्शन का चार्ज वसूला जाएगा। वहीं दूसरी ओर अगर ट्रांजेक्शन नॉन-फाइनेंशियल है तो आप पर 8.5 रुपए का चार्ज लगेगा। वहीं दूसरे बैंकों के एटीएम से सिर्फ 3 बार बिना कोई चार्ज दिए पैसे निकाले जा सकते हैं। ये भी पढ़ें- 1 मार्च से कैश निकालना-जमा करना दोनों हुआ महंगा, बदले कई नियम

भारतीय स्टेट बैंक ने बदला है एटीएम का नियम
जहां अन्य बैंकों ने अपने एटीएम को लेकर नियमों में कोई बदलाव नहीं किया है वहीं दूसरी ओर भारतीय स्टेट बैंक ने नियम बदल दिए हैं। भारतीय स्टेट बैंक ने एटीएम पर मुफ्त ट्रांजेक्शन की संख्या घटाकर 3 कर दी है। हालांकि, भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से मुफ्त ट्रांजेक्शन सीमा के बाद ट्रांजेक्शन करने पर लगने वाले चार्ज को नहीं बढ़ाया गया है। हालांकि, भारतीय स्टेट बैंक का बदला हुआ नियम 1 अप्रैल 2017 से लागू होगा।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications