यात्रीगण ध्यान दें, 1 अप्रैल से बदल रहे हैं रेलवे के ये नियम

1 अप्रैल से रेलवे से जुड़े कई नियम बदलने वाले हैं। अगर आप भी रेलयात्रा करते हैं तो आपको इसके बारे में पता होना जरूरी है। जानिए क्या-क्या बदल रहा है 1 अप्रैल से।

नई दिल्ली। एक अप्रैल से रेलवे के कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है। ऐसे में किसी भी असुविधा से बचने के लिए बेहतर है कि आप इन बदलने वाले नियमों को पहले से जान लें। 1 अप्रैल से रेलवे रिजर्वेशन में नई प्रणाली 'विकल्प' लागू हो जाएगी। इस नए नियम में वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को राजधानी, शताब्दी या अन्य प्रीमियम/विशेष ट्रेनों में यात्रा करने का मौका मिल सकता है। यानी एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए पर आप राजधानी और शताब्दी जैसी ट्रेनों में सफर कर सकेंगे। बदले में आपसे कोई शुल्क नहीं वसूला जाएगा।

यात्रीगण ध्यान दें, 1 अप्रैल से बदल रहे हैं रेलवे के ये नियम
ये भी पढ़ें- 1 अप्रैल से बदल जाएंगे बैंकों के नियम, जानिए नई व्यवस्था

रेलवे की विकल्प योजना का उद्देश्य प्रीमियम ट्रेनों में काफी सारी खाली बर्थ को भरना है। आपने टिकट बुक कराया और आपका टिकट कन्फर्म ना होकर वेटिंग लिस्ट में ही रहा तो आपको राजधानी या शताब्दी में सफर करने का मौका मिलेगा। इसके लिए टिकट बुक करते हुए आपको 'विकल्प' चुनना होगा। इसके लिए किसी भी यात्री से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। ये भी पढ़ें- 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स से जुड़े ये 8 नियम

इसके तहत प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को अगली वैकल्पिक ट्रेन में कन्फर्म सीट मिल सकती है, इसके लिए शर्त इतनी सी है कि आपने टिकट बुक कराते समय 'विकल्प' चुना हो। जिन ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट में टिकट रह जाने पर आपको सफर का मौका मिल सकता है उनमें शताब्दी और राजधानी ट्रेन भी शामिल हैं। शुरुआती तौर पर विकल्प योजना केवल ई-टिकट के लिए ही उपलब्ध होगी। विकल्प में उन यात्रियों का चयन किया जाएगा जिनका नाम चार्ट तैयार होने के बाद भी कन्फर्म नहीं होता है, केवल इन्हीं के लिए वैकल्पिक ट्रेन में आवंटन पर विचार किया जाएगा। ये भी पढ़ें- जानिए, 1 अप्रैल से क्या होगा सस्ता, किसके लिए चुकानी होगी अधिक कीमत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+