जानिए, 1 अप्रैल से क्या होगा सस्ता, किसके लिए चुकानी होगी अधिक कीमत
अगर आपको नहीं पता है कि 1 अप्रैल से किन चीजों के दामों में कमी आने वाली है और किन चीजों के दाम बढ़ने वाले हैं, तो यहां जानिए अपने सवालों के जवाब।
नई दिल्ली। 1 अप्रैल से बहुत सी चीजों के दामों में कमी आने वाली है, तो वहीं बहुत सी ऐसी भी चीजें हैं, जिसके लिए आपको पहले के मुकाबले अब अधिक पैसे देने होंगे। आइए जानते हैं क्या होगा सस्ता और क्या होगा महंगा।

महंगी होंगी ये चीजें
1- कार, मोटरसाइकिल और कमर्शियल वाहनों का बीमा महंगा हो जाएगी, जिसकी वजह से आपकी जेब से अधिक पैसे खर्च होंगे।
2- तंबाकू वाले पान-मसाले व गुटखे पर उत्पाद शुल्क 10 फीसदी से बढ़कर 12 फीसदी हो जाएगी, जिससे इसकी कीमत बढ़ेगी।
3- सिगरेट पर उत्पाद शुल्क 215 रुपए प्रति हजार से बढ़कर 311 रुपए प्रति हजार हो रहा है। अब सिगरेट से सिर्फ स्वास्थ्य ही नहीं, आपका बजट भी बिगड़ेगा।
4- LED बल्ब बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री पर भी मूल सीमा शुल्क और 6 प्रतिशत प्रतिपूर्ति शुल्क लगेगा। इसकी वजह से एलईडी बल्ब की कीमतों में बढ़ोत्तरी होगी।
5- चांदी के बर्तन और चांदी से बनने वाले सामान भी 1 अप्रैल से महंगे हो जाएंगे।

मोबाइल फोन भी होंगे महंगे
6- मोबाइल फोन बनाने में इस्तेमाल होने वाले प्रिंटेड सर्किट बोर्ड पर सीमा शुल्क लगा दिया गया है, इसकी वजह से मोबाइल फोन भी महंगे हो सकते हैं।
7- अगर आप स्टील के बर्तन खरीदना चाहते हैं तो 1 अप्रैल से पहले ही खरीद लें, क्योंकि कई नियमों में बदलाव होने की वजह से स्टील के सामान पर भी असर पड़ सकता है।
8- सरकार ने एल्यूमीनियम पर 30 फीसदी का आयात शुल्क लगा दिया गया है, जिसके चलते इससे जुड़े तमाम पदार्थ महंगे हो जाएंगे।
9- रिलायंस जियो की तरफ से दी जा रही मुफ्त सेवा 31 मार्च को खत्म हो जाएगी, जिसके बाद रिलायंस जियो की सेवाओं के लिए आपको भुगतान करना पड़ेगा।

ये चीजें होंगी सस्ती
1- बजट में रेल टिकट करवाते वक्त लगने वाले सर्विस चार्ज को कम करने की घोषणा की गई थी, जिससे रेल टिकट बुक करना सस्ता हो जाएगा।
2- बजट में सरकार ने घोषणा की थी कि वह होम लोन ब्याज पर छूट देंगे, जिसके चलते आपको 1 अप्रैल से शुरू हो रहे वित्त वर्ष में घर बनवाने में फायदा होगा।

लैदर का सामान होगा सस्ता
3- बजट की घोषणाओं को ध्यान में रखते हुए आरओ, पवन चक्की, आरओ, पीओएस, पार्सल, सोलर पैनल, प्राकृतिक गैस, निकेल, बायोगैस, नायलॉन के दाम भी कम होंगे।
4- लैदर का सामान खरीदने का मन बना रहे हैं तो जा लें कि अब लेदर का सामान भी सस्ता होगा।
5- पार्सल यानी डाक की सुविधा सस्ती पड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications