Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

साइक्लोन अम्फान से हुए नुकसान के बाद मदद के लिए आगे आया यूरोपियन संघ, 5 लाख यूरो की मदद

नई दिल्ली। साइक्लोन अम्फान के बाद मची तबाही के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लिए राहत पैकेज की घोषणा की है। ओडिशा के मुकाबले पश्चिम बंगाल में भारी तबाही मची है। अम्फान से मची तबाही के बाद यूरोपियन संघ मदद के लिए आगे आई है। यूरोपियन यूनियन ने अम्फान तूफान से मची तबाही के बाद भारत की मदद के लिए 5,00,000 यूरो की मदद की पेशकश की है। भारत के साथ-साथ बंग्लादेश के लिए भी ईयू ने मदद का हाथ बढ़ाया है।

 The EU is determined to start helping people in need with no further delay and provides initial funding of €500.000 for India for Cyclone Amphan

आपदा प्रबंधन के EU कमिश्नर जनेज लेनारसी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर बरपा है। कोरोना संक्रमण की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग बेहद जरूरी है। इस आपदा के बीच अम्फान तूफान बड़ी तबाही बनकर आया। तूफान के कारण भारी तबाही मची। लोगों की जानें गई। ऐसे में ईयू ने भारत की मदद के लिए 5 लाख यूरो की मदद की घोषणा की है। वहीं बंग्लादेश के लिए 1.1 लाख यूरो की मदद का ऐलान किया है। आपको बता दें कि इस साइक्लोन के कारण पश्चिम बंगाल में भीषण तबाही मची है। 70 से ज्यादा लोगों की जानें चली गई। वहीं लाखों का नुकसान हुआ। पश्चिम बंगाल के बाद इस तूफान ने बांग्लादेश में तबाही मचाई। बंग्लादेश के उत्तर-पूर्व की ओर से तबाही और बाढ़ फैलाते हुए जा रहा है। खबर लिखे जाने तक 22 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं कई घरों को काफी नुकसान हुआ।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+