Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

टेलीनॉर कंपनी ने निकाला अनलिमिटेड 4जी डेटा का प्लान, बस 73 रुपए से कराएं रिचार्ज

अगर आप भी टेलीनॉर के ग्राहक हैं तो इस ऑफर के तहत आपको तगड़ा फायदा होगा। आइए जानते हैं आखिर टेलीनॉर ने ऐसा क्या ऑफर दिया है, जिससे यह रिलांस जियो को टक्कर दे रहा है।

नई दिल्ली। रिलायंस जियो के बाजार में आने के बाद सभी टेलीकॉम कंपनियों के बीच प्राइस वॉर शुरू हो गया है। रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए अब टेलीनॉर ने एक खास ऑफर पेश किया है। अगर आप भी टेलीनॉर के ग्राहक हैं तो इस ऑफर के तहत आपको तगड़ा फायदा होगा। आइए जानते हैं आखिर टेलीनॉर ने ऐसा क्या ऑफर दिया है, जिससे यह रिलांस जियो को टक्कर दे रहा है। ये भी पढ़ें- आपके पास भी है कोई गाड़ी, तो जानिए क्या बदल गया है अब?

73 रुपए में अनलिमिटेड 4जी

73 रुपए में अनलिमिटेड 4जी

टेलीनॉर ने महज 73 रुपए का एक ऑफर निकाला है। इसके तहत अगर आप अपना पहला रिचार्ज 73 रुपए से कराते हैं तो आपको 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड 4जी डेटा मिलेगा। कंपनी ने यह ऑफर अधिक से अधिक ग्राहकों को अपनी ओर खींचने के लिए निकाला है। ये भी पढ़ें- SBI का कार्ड इस्तेमाल करते हैं, अब देना होगा ये चार्ज!

ये भी होंगे फायदे

ये भी होंगे फायदे

73 रुपए के इस रिचार्ज में आपको महीने भर मुफ्त 4जी इंटरनेट तो मिलेगा ही, साथ ही आपको 25 रुपए का टॉक टाइम भी दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, इस रिचार्ज के बाद आपके नंबर पर 90 दिनों के लिए एक टैरिफ वाउचर भी एक्टिवेट हो जाएगा, जिसके तहत आप 90 दिनों तक 25 पैसे प्रति मिनट की दर से पूरे देश में कहीं भी बात कर सकेंगे। ये भी पढ़ें- जियो की मुफ्त सेवाओं से देश के सभी लोगों को होगा ये नुकसान!

ये है शर्त

ये है शर्त

दरअसल, कंपनी ने यह ऑफर अधिक से अधिक ग्राहक अपनी ओर खींचने के लिए निकाला है। मौजूदा समय में कंपनी के देश भर में बहुत ही कम ग्राहक हैं और कंपनी की सेवाएं भी कुछ चुनिंदा सर्किल में ही हैं। इस ऑफर की शर्त यह है कि यह ऑफर कनेक्शन लेने के बाद पहली बार रिचार्ज करने पर ही मिलेगा। यह पहली बार का रिचार्ज यानी एफआरसी 73 रुपए से कराना होगा। ये भी पढ़ें- अगर आपके पास भी है ये जियो सिम, तो हो सकता है ब्लॉक

सिर्फ यहां के लोगों को मिलेगा ये ऑफर

सिर्फ यहां के लोगों को मिलेगा ये ऑफर

यह ऑफर सिर्फ आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्किल के लिए है। अन्य जगहों के लोग इसका फायदा नहीं ले सकेंगे। आपको बता दें कंपनी बहुत ही कम सर्किल में 4जी सेवा दे रही है और रिलायंस जियो को टक्कर देते हुए यह भी अपनी पहुंच अधिक से अधिक सर्किल में बनाना चाहती है। ये भी पढ़ें- हवाई जवाज में अपने इन खास अधिकारों के बारे में नहीं जानते होंगे आप

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+