SBI का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, इस तरीके से भुगतान करने पर देना होगा चार्ज
भारतीय स्टेट बैंक के वेंचर एसबीआई कार्ड ने यह फैसला किया है कि वह कार्ड के लिए किए गए उन सभी भुगतान पर अतिरिक्त चार्ज लेगा, जिसका भुगतान चेक के द्वारा किया जाएगा।
मुंबई। अगर आप भी भारतीय स्टेट बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो अब आपके लिए कुछ नियम बदल गए हैं। यह नियम आपके क्रेडिट कार्ड के भुगतान से जुड़ा हुआ है। अगर आप भुगतान करने से पहले इस नियम पर ध्यान नहीं देंगे तो आपको अधिक पैसों का भुगतान करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं क्या है ये नियम। ये भी पढ़ें- बाबा रामदेव ने खोला अपना रेस्टोरेंट, मेन्यू में है ये खास कबाब

चेक से भुगतान पर फीस

कितनी लगेगी फीस?
एसबीआई कार्ड ने यह साफ कहा है कि अगर कोई शख्स अपने क्रेडिट कार्ड के 2000 रुपए से कम के बिल का भुगतान चेक के जरिए करता है तो उस पर अतिरिक्त चार्ज लगेगा। ग्राहकों को चार्ज के रूप में 100 रुपए अतिरिक्त देने होंगे। इसकी पुष्टि खुद एसबीआई कार्ड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय जसूजा ने की है। ये भी पढ़ें- अगर आपके पास भी है ये जियो सिम, तो हो सकता है ब्लॉक

क्यों किया ऐसा?

सिर्फ 2000 रुपए से कम पर ही चार्ज क्यों?
2000 रुपए से कम के चेक पर कंपनी को नुकसान होता है, जबकि अधिक के चेक पर उनके नुकसान की भरपाई हो जाती है, इसीलिए कंपनी ने 2000 रुपए से कम के चेक पर चार्ज लगाने का फैसला किया है। आपको बता दें कि कंपनी को चेक से करीब 8 फीसदी लोग भुगतान करते हैं, जिनमें से सिर्फ 2 फीसदी ही ऐसे हैं, जिनका बिल 2000 रुपए से कम का होता है। ये भी पढ़ें- हवाई जवाज में अपने इन खास अधिकारों के बारे में नहीं जानते होंगे आप












Click it and Unblock the Notifications