इरडा ने घटाई थर्ड पार्टी इंश्योरेंस की दर, जानिए अब कितना देना होगा प्रीमियम?
आपको बता दें कि तीन सप्ताह पहले ही इन दरों में बढ़ोत्तरी की थी, जिसे अब इरडा ने संशोधित कर दिया है। यह नई दरें दोपहिया वाहन, कार और ट्रक पर लागू होंगी।
मुंबई। इंश्योरेंस रेग्युलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (इरडा) ने एक नोटिफिकेशन जारी करके कहा है कि थर्ड पार्टी मोटर इंश्योरेंस की प्रीमियम दरें कम होंगी। आपको बता दें कि तीन सप्ताह पहले ही इन दरों में बढ़ोत्तरी की थी, जिसे अब इरडा ने संशोधित कर दिया है। यह नई दरें दोपहिया वाहन, कार और ट्रक पर लागू होंगी। ये भी पढ़ें- SBI का कार्ड इस्तेमाल करते हैं, अब देना होगा ये चार्ज!

कारों के लिए क्या हैं नई दरें?
1000 सीसी से 1500 सीसी तक की कारों के लिए प्रीमियम 2,863 रुपए हो गया है। 28 मार्च को घोषणा की थी कि 3,132 रुपए प्रीमियम होगा। वहीं दूसरी ओर, 1500 सीसी से अधिक की क्षमता वाली कारों के लिए प्रीमियम 8,630 रुपए से घटाकर 7,890 रुपए कर दिया गया है। ये भी पढ़ें- जियो की मुफ्त सेवाओं से देश के सभी लोगों को होगा ये नुकसान!

बाइक के लिए क्या हैं नई दरें?
150 सीसी या उससे अधिक की क्षमता के दोपहिया वाहनों के लिए भी प्रीमियम को घटा दिया गया है। आपको बता दें कि दोपहिया वाहनों पर थर्ड पार्टी इंश्योरेंस का प्रीमियम 40 फीसदी तक बढ़ा दिया गया था। इसके अलावा ट्रक की ज्यादातर श्रेणियों में भी प्रीमियम दरें कम की गई हैं। ये भी पढ़ें- अगर आपके पास भी है ये जियो सिम, तो हो सकता है ब्लॉक

क्यों किया ऐसा?
जब से थर्ड पार्टी इंश्योरेंस की दरें बढ़ाई गई थीं, तभी से लेकर इस पर काफी बवाल मचा हुआ था। इसके बाद इसमें कटौती की गई है। पहले जो बढ़ोत्तरी 40 फीसदी तक होनी थी, अब उसमें सिर्फ 16 से 28 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी होगी। आपको बता दें कि यह नई दरें 1 अप्रैल से प्रभावी मानी जाएंगी। ये भी पढ़ें- नहीं लेना चाहते तो न लें जियो का सिम, ये 6 ऑफर भी हैं शानदार

क्या होता है थर्ड पार्टी इंश्योरेंस?
कानून के अनुसार यह जरूरी है कि हर वाहन का मालिक थर्ड पार्टी मोटर इंश्योरेंस ले। अगर आपकी गाड़ी से किसी की मौत, शारीरिक चोट या प्रॉपर्टी का नुकसान होता है, तो थर्ड पार्टी इन सबका भुगतान करती है। अभी तक यह नियम है कि किसी की मृत्यु होने या चोट लगने की स्थिति में कवर लिमिट नहीं बताई गई है। कोर्ट के द्वारा रकम पर फैसला होता है और फिर पूरा मुआवजा इंश्योरेंस कंपनी को देना होता है। ये भी पढ़ें- हवाई जवाज में अपने इन खास अधिकारों के बारे में नहीं जानते होंगे आप
-
Gold Rate Today: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! ₹2990 सस्ता हुआ गोल्ड, 15 मार्च को क्या है 22K-18K का भाव -
PNG New Rule: घर में पाइपलाइन गैस और LPG दोनों हैं तो सावधान! तुरंत करें ये काम, सरकार का नया आदेश लागू -
'खुले में कपड़े बदलना, पता नहीं कौन देख रहा', बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा, झेली ऐसी परेशानी -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी 11,000 सस्ती, अब इतने का मिल रहा है 100 ग्राम, फटाफट चेक करें लेटेस्ट -
'सबको माफ करते हुए जाओ,' बेड पर पड़े हरीश राणा ने आखिरी बार झपकाईं पलकें, सामने आया अंतिम विदाई का VIDEO -
Delhi Weather: मार्च की गर्मी में दिल्ली में अचानक बारिश क्यों? IMD ने बताया असली कारण, आगे कैसा रहेगा मौसम? -
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप कर ली शादी, किसी को नहीं हुई कानो-कान खबर, कौन हैं खूबसूरत वाइफ? -
BAN vs PAK: पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच फाइनल मैच आज, बिना पैसे खर्च किए घर बैठे फ्री में देख सकेंगे LIVE -
Delhi Weather Update: दिल्ली में बरसे बादल, लोगों को मिली गर्मी से राहत, जानें अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम? -
आज का मेष राशिफल 15 मार्च 2026: अटके काम बनेंगे पर खर्चों का रखें ख्याल -
Bengal Opinion Poll 2026: बंगाल का अगला CM कौन? TMC या BJP किसको कितनी सीटें? नए ओपिनियन पोल ने बढ़ाया सस्पेंस -
Papamochani Ekadashi 2026 Effect: इन 4 राशियों की एकादशी पर चमकी किस्मत, मिलेगा सच्चा प्यार, होगा धन लाभ












Click it and Unblock the Notifications