Goods and Services Tax: फिल्मों से लेकर इंसुलिन तक, 'सस्ती' हो गई ये चीजें
नई दिल्ली। जीएसटी लागू हो गया है और अब सबके मन में एक ही सवाल है कि जीएसटी के बाद कौन सी चीजें सस्ती हो गई हैं। सरकार ने फिल्मों से लेकर इंसुलिन तक करीब 66 प्रोडक्ट पर लगने वाला प्रस्तावित जीएसटी इसे लागू करने से कुछ दिन पहले ही कम कर दिया था। इसका फायदा ये हुआ है कि जीएसटी लागू होने के बाद ये चीजें जितनी महंगी होने वाली थीं, अब उसकी तुलना में सस्ती हो गई हैं। इससे पहले इन चीजों पर अधिक जीएसटी लगाना तय किया गया था। आइए जानते हैं क्या-क्या हो गया 'सस्ता'। ये भी पढ़ें- GST के आते ही छोटे कारोबारियों को साल भर में 13 के बजाय 37 बार भरना होगा टैक्स!

फिल्में हुईं सस्ती
अगर आप भी फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आपके लिए यह कटौती सबसे अधिक राहत वाली है। पहले फिल्मों पर 28 फीसदी जीएसटी लगाना तय हुआ था, लेकिन अब इसे दो हिस्सों में बांट दिया गया है। अगर फिल्म की टिकट 100 रुपए से कम की है तो आपको सिर्फ 18 फीसदी जीएसटी देना होगा। हालांकि, अगर फिल्म की टिकट 100 रुपए से अधिक की है तो उस पर पहले के प्रस्ताव की तरह ही 28 फीसदी जीएसटी लगेगा। ये भी पढ़ें- आयकर भरने और पैन के लिए 1 जुलाई से जरूरी होगा आधार: सीबीडीटी

खाने पीने की चीजें
अब अचार, सरसों की चटनी, मुरब्बा, कैचअप आदि पर लगने वाला जीएसटी अब घटा दिया गया है। पहले इन पर 18 फीसदी जीएसटी लगाना तय किया गया था, लेकिन अब इन पर सिर्फ 12 फीसदी जीएसटी लगेगा। ये भी पढ़ें- आप भी जानिए, आखिर कैसे बनाएं अपना जीएसटी अकाउंट

काजू हुआ सस्ता
पहले काजू पर 12 फीसदी जीएसटी लगाने पर सहमति बनी थी, जिसे अब घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है। इस तरह देखा जाए तो काजू पुराने जीएसटी के मुकाबले रविवार को हुई मीटिंग के बाद लगने वाले जीएसटी के हिसाब से ग्राहकों के लिए सस्ता हो गया है। ये भी पढ़ें- 80 फीसदी का चाहिए डिस्काउंट, तो ये है सही ठिकाना

बच्चों के पढ़ने-लिखने का सामान
पहले बच्चों की पिक्चर बुक, ड्राइंग बुक आदि पर 12 फीसदी जीएसटी लगाना तय किया गया था, जिसे अब हटा दिया गया है। इन चीजों को अब जीएसटी से छूट दे दी गई है। वहीं दूसरी ओर स्कूल बैग पर लगने वाला जीएसटी भी प्रस्तावित 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है। ये भी पढ़ें- खरीदिए ये वाला मोबाइल फोन और पाइए 17 हजार का डिस्काउंट

कंप्यूटर प्रिंटर
अब कंप्यूटर पार्ट्स, प्रिंटर आदि पर भी जीएसटी की दर घटा दी गई है। पहले जिस पर 28 फीसदी प्रस्तावित किया गया था अब उसकी जगह सिर्फ 18 प्रतिशत जीएसटी ही लगेगा। इस तरह से देखा जाए तो अब कंप्यूटर पार्ट्स और प्रिंटर भी सस्ते हो गए हैं। ये भी पढ़ें- GST की दहशत में गिर रहे हैं इन चीजों के दाम, आपके पास है मौका

किसानों को भी राहत
ट्रैक्टर का उपयोग किसान ही अधिकतर करते हैं। अब ट्रैक्टर के पार्ट्स, प्लास्टिक की तिरपाल आदि पर भी सरकार ने जीएसटी की दर को घटा दिया है। पहले जो दर 28 फीसदी प्रस्तावित थी, अब उसे घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है। ये भी पढ़ें- सातवां वेतन आयोग: सोमवार को पता चलेगा, कितना बढ़ेगा भत्ता और HRA

कामगारों को तोहफा
सरकार ने टेक्सटाइल, डायमंड प्रोसेसिंग, लैदर, ज्वैलरी और प्रिंटिंग पर होने वाले काम पर लगने वाले टैक्स को भी घटा दिया है। पहले यह 18 फीसदी प्रस्तावित था, लेकिन अब इसे 5 फीसदी कर दिया गया है। इस तरह सरकार ने जीएसटी घटाकर कामगारों को भी एक तोहफा दिया है। सरकार के इस कदम के बाद इन क्षेत्रों रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। ये भी पढ़ें- सातवां वेतन आयोग: यहां से कैल्कुलेट करें पे स्केल, DA और HRA

ये भी हुए सस्ते
सरकार ने इंसुलिन और अगरबत्ती पर लगने वाला जीएसटी घटाकर 5 फीसदी कर दिया है। वहीं दूसरी ओर, छुरी कांटे पर पहले 28 फीसदी जीएसटी प्रस्तावित था, जिसे अब घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है। ये भी पढ़ें- 4जी स्पीड के मामले में फिसड्डी है भारत, पाकिस्तान से भी है पीछे
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications