आप भी जानिए, आखिर कैसे बनाएं अपना जीएसटी अकाउंट
देश के बहुत से कारोबारियों को अभी तक यह नहीं पता है कि आखिर जीएसटी अकाउंट कैसे बनाया जाए। लोगों को जीएसटी के बारे में बहुत से बेसिक जानकारियां भी नहीं हैं।
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार की ओर से 1 जुलाई से जीएसटी को लागू करने का रास्ता साफ हो चुका है। लेकिन अभी भी देश के अधिकतर लोगों के मन में जीएसटी को लेकर कई संदेह हैं, जिसके चलते वे परेशान भी हो रहे हैं।

कारोबारियों को नहीं पता जीएसटी अकाउंट के बारे में
देश के बहुत से कारोबारियों को अभी तक यह नहीं पता है कि आखिर जीएसटी अकाउंट कैसे बनाया जाए। लोगों को जीएसटी के बारे में बहुत से बेसिक जानकारियां भी नहीं हैं। क्या आप एक बिजनेसमैन होने के नाते यह जानते हैं कि आखिर जीएसटी अकाउंट कैसे बनाया जाता है? अगर नहीं जानते हैं तो आइए हम आपको बताते हैं कैसे बनाया जाता है जीएसटी अकाउंट।

यहां से करें शुरुआत
सबसे पहले आपको ऑटोमेशन ऑफ सेंट्रल एक्साइज ऐंड सर्विस की वेबसाइट www.aces.gov.in पर जाना होगा। वहां पर आपको अपनी आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करते हुए लॉगिन करना होगा। जैसे ही आप लॉगिन करेंगे, उसके बाद आपको जीएसटीएन पोर्टल पर पहुंचने के लिए जरूरी प्रोविजनल आईडी और पासवर्ड प्राप्त करना होगा, जिसके लिए आपको वहां दिख रहे लिंक पर क्लिक करना होगा। ये भी पढ़ें- 80 फीसदी का चाहिए डिस्काउंट, तो ये है सही ठिकाना

जीएसटी कॉमन पोर्टल पर करें लॉगिन
जीएसटी कॉम पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए आपको इसकी वेबसाइट www.gst.gov.in पर जाना होगा। वहां पर आपको न्यू यूजर लॉगिन (NEW USER LOGIN) पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक विंडो खुलेगी, जिसमें आपको एग्री (agree) वाले चेकबॉक्स को क्लिक करके CONTINUE पर क्लिक करना होगा। ये भी पढ़ें- खरीदिए ये वाला मोबाइल फोन और पाइए 17 हजार का डिस्काउंट

ओटीपी का करें इस्तेमाल
इसके बाद आपको प्रोविजनल आईडी और पासवर्ड डालकर सही कैप्चा डालते हुए लॉगिन करना होगा। इसके बाद वन टाइम पासवर्ड पाने के लिए ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर डालें। दोनों जगह आपको ओटीपी भेजा जाएगा। वह ओटीपी अगली विंडो में डालकर CONTINUE पर क्लिक करें। ये भी पढ़ें- GST की दहशत में गिर रहे इन चीजों के दाम, आपके पास है मौका

नया यूजर आईडी और पासवर्ड बनाएं
इसे बाद बारी आती है नए यूजर आईडी और पासवर्ड बनाने की। अगली विंडो में अपने हिसाब से कोई यूजरनेम चुनकर डालें और साथ ही एक अच्छा सा पासवर्ड डालें। ध्यान रहे, आपका पासवर्ड जितना मजबूत होगा आपका अकाउंट उतना ही अधिक सुरक्षित रहेगा। इसके बाद CONTINUE पर क्लिक कर दें। ये भी पढ़ें- सातवां वेतन आयोग: यहां से कैल्कुलेट करें पे स्केल, DA और HRA

सिक्योरिटी से जुड़े सवाल

ये जानकारियां भरें
अब बारी आती है जरूरी जानकारियां भरने की। सपोर्टिंग डिटेल्स भरें और उसके बाद आपको डिजिटल सिग्नेचर भी भरना होगा। यह सब भरने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें। उसके बाद जीएसटी पोर्टल के लिए आपका एप्लिकेशन रेफेरंस नंबर बन जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications