GST की दहशत में गिर रहे हैं इन चीजों के दाम, आपके पास है मौका
कई व्यापारियों में जीएसटी की दहशत काफी अधिक बढ़ चुकी है। इसी दहशत के चलते वह जीएसटी लागू होने से पहले ही अपना स्टॉक निकालना चाहते हैं।
नई दिल्ली। 1 जुलाई से जीएसटी लागू होने का रास्ता साफ हो चुका है। कई व्यापारियों में जीएसटी की दहशत काफी अधिक बढ़ चुकी है। इसी दहशत के चलते वह जीएसटी लागू होने से पहले ही अपना स्टॉक निकालना चाहते हैं। इसकी वजह से कई चीजों के दाम काफी अधिक गिर गए हैं। आइए जानते हैं इस समय जीएसटी की दहशत से किन चीजों के दाम गिर गए हैं।

दालों के दाम गिरे
कुछ दिनों पहले अरहर की दाल के दाम 8500 रुपए प्रति क्विंटल थे, लेकिन अब यह घटकर 5,600 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है। कुछ ऐसा ही हाल सभी दालों का है। दरअसल, जीएसटी लागू होने के बाद ब्रांडेड दालों पर 5 फीसदी जीएसटी लगेगा, जबकि नॉन-ब्रांडेड दालों पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। अभी व्यापारी दालों पर 1.67 फीसदी वैट देते हैं। थोक व्यापारी ये वैट दे चुके हैं, लेकिन अगर वे इस दाल को जीएसटी लागू होने के बाद बेचेंगे, तो रिटेलर उन्हें वैट नहीं देंगे। इसकी के चलते व्यापारी अपना स्टॉक निकाल देना चाहते हैं। इतना ही नहीं, जीएसटी को लेकर अभी काफी संशय भी है, जिसके चलते ऐसा हो रहा है। ये भी पढ़ें- सातवां वेतन आयोग: सोमवार को पता चलेगा, कितना बढ़ेगा भत्ता और HRA

टीवी, फ्रिज, एसी और दूसरे हो अप्लायंस
जीएसटी की बैठक में 60 फीसदी इनपुट टैक्स क्रेडिट को मंजूरी दे दी गई है, जिसके बाद से ही टीवी, एसी, फ्रिज और कई अन्य होम अप्लायंस पर भारी छूट मिल रही है। जीएसटी की दहशत से डिस्ट्रीब्यूटर और रिटेलर ने स्टॉक क्लीयरेंस सेल शुरू कर दी है, जिससे वह अपना स्टॉक खत्म कर सकें। ये भी पढ़ें- सातवां वेतन आयोग: यहां से कैल्कुलेट करें पे स्केल, DA और HRA

क्या होता है इनपुट टैक्स क्रेडिट
आपको बता दें कि अगर आप कोई मैन्युफैक्चरर हैं और आपने कुछ सामान बनाने के लिए रॉ मटीरियल खरीदा है, जिस पर टैक्स देना होता है। जब आप उससे कोई प्रोडक्ट बना लेते हैं तो उस पर भी टैक्स लगता है। इस स्थिति में आप उस टैक्स को फाइनल प्रोडक्ट पर लगे टैक्स से में घटा देते हैं, जो आपने रॉ मटीरियल पर दिया था। इसे ही इनपुट टैक्स क्रेडिट कहते हैं।
मान लिया आपने रॉ मटीरियल पर 300 रुपए टैक्स दिया और बनने के बाद सामान पर 400 रुपए का टैक्स लगेगा, तो आप उस 300 रुपए के टैक्स को कम करके सिर्फ 100 रुपए का टैक्स देंगे। टैक्स को कम करना ही इनपुट टैक्स क्रेडिट होता है।












Click it and Unblock the Notifications