खत्म नहीं हो रही SpiceJet की मुश्किल, विमानों में खराबी के बाद अब चेयरमैन अजय सिंह के खिलाफ FIR

खत्म नहीं हो रही SpiceJet के चेयरमैन अजय सिंह के खिलाफ FIR, जानें क्या है मामला

नई दिल्ली। स्पाइसजेट एयरलाइंस( SpiceJet) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं दे रही है। एक के बाद एक स्पाइसजेट के विमानों में तकनीकी खामी आ रही है तो वहीं अब स्पाइसजेट के चेयरमैन (Spicejet Chairman) अजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। स्पाइसकजेट के चैयरमैन अजय सिंह के खिलाफ दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एफआईआर दर्ज की गई है। हालांकि एयरलाइंस ने इसे फर्जी केस बताया है। वहीं एयरलाइंस ने कहा है कि शिकायतकर्ता के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेगी। वहीं शिकायतकर्ता अमित अरोड़ा ने अपनी शिकायत में कहा है कि स्पाइसजेट के चैयरमैन ने उन्हें सर्विस के बदले 10 लाख शेयरों की फेक डीआईएस दी।

 SpiceJet director Ajay Singh booked for allegedly duping businessman of lakhs, airline calls case frivolous

स्पाइसजेट के चैयरमैन के खिलाफ मामला दर्ज

मंगलवार को स्पाइसजेट के चेयरमैन अजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अजय सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई गई, जिसके बाद एयरलाइंस ने इस पर बयान जारी करते हुए कहा कि मामला पूरी तरह से फर्जी है। एयरलाइस ने बयान जारी कर कहा कि शराब डीलर अमित अरोड़ा नाम के शख्स ने अजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है, जिसके कारण एयरलाइंस और स्पाइसजेट के चैयरमैन की छवि को नुकसान पहुंचा है। कंपनी ने कहा है कि अब शख्स के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+