Silver Price Today: चांदी की कीमतों में फिर आया बदलाव! इस महीने आई कितने प्रतिशत की गिरावट?

Silver Price Today: चांदी गहनों के साथ-साथ निवेश का भी एक बेहतरीन विकल्प बन कर बीते कुछ समय में उभरा है। अगर आप भी आज चांदी गहने-बर्तन खरीदने का प्लान कर रहे हैं या चांदी के कॉइन-बिस्कुट के रूप में इन्वेस्ट करने का मन बना रहे हैं तो एक बार सिल्वर के लेटेस्ट रेट पर नजर जरूर डाल लें।

रविवार, 12 जुलाई 2026 को सर्राफा बाजार बंद रहने के कारण देशभर में चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज 1 ग्राम चांदी का भाव 235 रुपये और 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2,35,000 रुपये पर स्थिर है। शनिवार के मुकाबले रेट में कोई बढ़त या गिरावट दर्ज नहीं की गई।

Silver Rate

हालांकि, जुलाई के पहले 12 दिनों पर नजर डालें तो चांदी के दाम में टोटल 2.08% की गिरावट आई है। महीने की शुरुआत में 1 किलो चांदी का भाव 2,40,000 रुपये था, जो अब घटकर 2,35,000 रुपये रह गया है।

ये भी पढ़ें: Gold Rate Today: सोने के किमतों में आई मंदी या फिर बढ़ गए दाम? कितना है आज 24 कैरेट गोल्ड का रेट?

भारत में आज चांदी के ताजा दाम

चांदी की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। चेक कीजिए आज चांदी का रेट कितना है।

मात्रा आज का भाव कल का भाव बदलाव
1 ग्राम ₹235 ₹235 0
8 ग्राम ₹1,880 ₹1,880 0
10 ग्राम ₹2,350 ₹2,350 0
100 ग्राम ₹23,500 ₹23,500 0
1 किलोग्राम ₹2,35,000 ₹2,35,000 0

12 दिनों में कितना बदला चांदी का भाव?

10 जुलाई को चांदी की कीमत में 5,000 रुपये की तेजी आई थी, लेकिन कल चांदी की वह पूरी बढ़त खत्म हो गई। आज कीमतों में कोई बदलाव नहीं आने की वजह से सिल्वर कल वाले रेट पर ही मिल रहा है। जुलाई की शुरुआत में जहां चांदी 2,40,000 रुपये प्रति किलो पर बिक रही थी, वहीं अब यह 2,35,000 रुपये प्रति किलो पर आ गई है।

3 जुलाई को चांदी 2,50,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी, जो इस महीने का सबसे ऊंचा स्तर रहा। इसके बाद कीमतों में लगातार कमी आई। महीने के पहले 12 दिनों में चांदी की कीमत में 5,000 रुपये प्रति किलो की कमी आई है, जो करीब 2.08 फीसदी की गिरावट के बराबर है।

ये भी पढ़ें: Gold Rate Today: जुलाई में भारी बढ़त के बाद सोने की कीमतों पर लगा ब्रेक! कितने में मिल रहा आज 10 ग्राम गोल्ड?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+