Gold Rate Today: जुलाई में भारी बढ़त के बाद सोने की कीमतों पर लगा ब्रेक! कितने में मिल रहा आज 10 ग्राम गोल्ड?

Gold Rate Today: सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। वजह है सोने की कीमतों में आई गिरावट। आज सोने की कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिली है। शु्क्रवार, 10 जुलाई को सोने के भाव में हल्की तेजी देखने को मिली थी।

11 जुलाई 2026 को 24 कैरेट सोना 47 रुपये प्रति ग्राम सस्ता होकर 14,448 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि 22 कैरेट सोना 45 रुपये की गिरावट के साथ 13,245 रुपये प्रति ग्राम बिक रहा है। 18 कैरेट सोने का भाव भी 37 रुपये घटकर 10,840 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया।

Gold rate 11 July

हालांकि आज की गिरावट के बावजूद जुलाई के शुरुआती मुकाबले सोना अब भी ऊंचे स्तर पर बना हुआ है। इस महीने अब तक 24 और 22 कैरेट सोने की कीमतों में करीब 2.52 फीसदी की बढ़त दर्ज की जा चुकी है। ऐसे में बाजार में फिलहाल मुनाफावसूली के चलते हल्की गिरावट देखने को मिली है, लेकिन महीने का रुख अभी भी बढ़त वाला बना हुआ है।

Gold rate city wise

भारत में आज कितना है सोने का रेट?

कीमतों में आई कमी के बाद कैरेट के अनुसार सोने के भाव में अंतर आया है। नीचे दिए गए टेबल में आप लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं। साथ ही आज कितने ग्राम पर कितनी बचत होगी इसकी भी जानकारी आपको इस टेबल में मिल जाएगी।

ग्राम 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
1 ₹14,448 (-47) ₹13,245 (-45) ₹10,840 (-37)
8 ₹1,15,584 (-376) ₹1,05,960 (-360) ₹86,720 (-296)
10 ₹1,44,480 (-470) ₹1,32,450 (-450) ₹1,08,400 (-370)
100 ₹14,44,800 (-4,700) ₹13,24,500 (-4,500) ₹10,84,000 (-3,700)

11 दिनों में कितना बदला सोने का भाव

पिछले 10 दिनों में सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 3 जुलाई को 24 कैरेट सोना 14,715 रुपये प्रति ग्राम के साथ महीने के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था। इसके बाद कीमतों में गिरावट आई, फिर रिकवरी हुई और अब 11 जुलाई को एक बार फिर हल्की सुस्ती दर्ज की गई।

जुलाई की शुरुआत में 1 जुलाई को 24 कैरेट सोने का भाव 14,093 रुपये प्रति ग्राम था, जो अब बढ़कर 14,448 रुपये प्रति ग्राम हो गया है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 12,920 रुपये से बढ़कर 13,245 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया। यानी महीने के पहले 11 दिनों में दोनों कैटेगरी के सोने में करीब 2.52 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें: Silver Price Today: चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, एक दिन में 5000 बढ़े दाम, कितना हुआ 1 किलो का रेट?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+