Gold Rate Today: सोने के किमतों में आई मंदी या फिर बढ़ गए दाम? कितना है आज 24 कैरेट गोल्ड का रेट?

Gold Rate Today: सोना शुरू से ही गहनों के लिए लोगों की पहली पसंद रहा है। निवेश के हिसाब से भी सोना एक बेहतरीन ऑप्शन है। अगर आप भी आज गोल्ड खरीदने का मन बना रहे हैं तो एक बार लेटेस्ट रेट पर नजर जरूर डाल लें।

रविवार, 12 जुलाई 2026 को सर्राफा बाजार बंद रहने की वजह से सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी शनिवार के मुकाबले आज भी सोना उसी भाव पर बिक रहा है। ऐसे में ग्राहकों को 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोना कल वाले रेट पर ही मिलेगा।

Gold Rate Today

12 जुलाई 2026 को 24 कैरेट सोना बिना किसी बदलाव के 14,448 रुपये प्रति ग्राम पर है। जबकि 22 कैरेट सोना 13,245 रुपये प्रति ग्राम बिक रहा है। 18 कैरेट सोने का भाव 10,840 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है।

भारत में आज कितना है सोने का रेट?

कीमतों में कोई बदलाव ना होने के कारण कैरेट के अनुसार सोने के भाव में कोई अंतर नहीं आया है। नीचे दिए गए टेबल में आप गोल्ड रेट चेक कर सकते हैं।

ग्राम 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
1 ₹14,448 ₹13,245 ₹10,840
8 ₹1,15,584 ₹1,05,960 ₹86,720
10 ₹1,44,480 ₹1,32,450 ₹1,08,400
100 ₹14,44,800 ₹13,24,500 ₹10,84,000


12 दिनों में कितना बदला सोने का भाव

पिछले 11 दिनों में सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 3 जुलाई को 24 कैरेट सोना 14,715 रुपये प्रति ग्राम के साथ महीने के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था। इसके बाद कीमतों में गिरावट आई, फिर रिकवरी हुई और अब 11 जुलाई को एक बार फिर हल्की सुस्ती दर्ज की गई। 12 जुलाई को बाजार बंद होने के कारण रेट में कोई बदलाव नहीं आया।

जुलाई की शुरुआत में 1 जुलाई को 24 कैरेट सोने का भाव 14,093 रुपये प्रति ग्राम था, जो अब 14,448 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 12,920 रुपये से बढ़कर 13,245 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया। यानी महीने के पहले 12 दिनों में दोनों कैटेगरी के सोने में करीब 2.52 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें: Gold Rate Today: जुलाई में भारी बढ़त के बाद सोने की कीमतों पर लगा ब्रेक! कितने में मिल रहा आज 10 ग्राम गोल्ड?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+