Share Market: दिवाली-बलिप्रतिप्रदा के मौके पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार
Share Market: भारतीय शेयर बाजार आज दिवाली-बलिप्रतिपदा के अवकाश की वजह से बंद है। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज दोनों ही बंद हैं। गुरुवार को एक बार फिर से बाजार ट्रेडिंग के लिए खुलेगा। बता दें कि दिवाली के मौके पर यूं तो शेयर बाजार बंद रहता है लेकिन दिवाली के दिन शाम को एक घंटे के लिए मुहुरत ट्रेडिंग के लिए बाजार खुलता है। शेयर बाजार अब 8 नवंबर को गुरुनानक जयंती के मौके पर बंद रहेगा। सोमवार को दिवाली के मौके पर शेयर बाजार दिन में बंद था, लेकिन एक घंटे के लिए मुहुरत ट्रेडिंग के लिए खुला था। इस दौरान निवेशकों ने बाजार में खरीद-बिक्री की। ऐसी मान्यता है कि मुहुरत ट्रेडिंग शुभ होती है और इससे अच्छा रिटर्न मिलता है।

बता दें कि बीएसई और एनएसई के साथ फॉरेक्स मार्केट भी आज बंद रहेगी। कमोडिटी बाजार में भी आज किसी तरह का कोई कारोबार नहीं होगा। बलिप्रतिपदा के दिन असुर राजा बलि की पूजा होती है। भगवान विष्णु ने वामन अवतार में राक्षस बलि पर विजय प्राप्त करके उसकी बलि दी थी, जिसके बाद से ही हर वर्ष बलिप्रतिपदा पर्व को मनाया जाता है। आज के ही दिन गुजराती नव वर्ष की भी शुरुआत होती है।
मंगलवार को शेयर बाजार में ट्रेडिंग की बात करें तो बीएसई में 287.70 अंकों की गिरावट देखने को मिली। यूरोपीय बाजार में भी गिरावट देखने को मिली। वित्तीय कंपनियों को सबसे अधिक नुकसान देखने को मिला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के तीस शेयर में कुल 0.48 फीसदी की गिरावट देखने को मिली जबकि निफ्टी 50 में 74.40 अंक यानि 0.42 फीसदी की गिरावट देखने को मिली । निफ्टी 17656.35 अंक पर बंद हुआ। नेस्ले इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स शेयरों में गिरावट देखने को मिली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 1.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications