सेंसेक्स 370 अंकों की छलांग के साथ 38000 के पार, निफ्टी भी 11500 के स्तर पर

मुंबई। शुक्रवार को शेयर बाजार में उछाल देखने को मिला और सेंसेक्स ने 350 अंकों से अधिक की छलांग लगाई जबकि निफ्टी ने भी बेहतर कारोबार करते हुए 11,500 के स्तर को छू लिया। सेंसेक्स 372.80 अंकों की छलांग लगाते हुए 38,090.64 पर पहुंच गया है। वहीं, निफ्टी भी 148.30 अंकों की बढ़त के साथ 11,515.20 के स्तर पर पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें: वाराणसी में अपना जन्मदिन मनाएंगे पीएम मोदी, 5 हजार बच्चों संग देखेंगे बॉयोपिक

sensex climbs over 370 points, Nifty touches 11,500 mark

इस कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली और सेंसेक्स 221 अंकों की बढ़त हासिल करते हुए 37939.29 पर जबकि निफ्टी 73 अंकों की उछाल के साथ 11,443.50 पर पहुंच गया। वहीं, सेंसेक्स पर मजबूत होने वाले शेयरों में राष्ट्रीय केमिकल्स ऐंड फर्टिलाइजर्स, नेटवर्क 18 , सन फार्मा अडवांस्ड रिसर्च कंपनी और जिंदल स्टील शामिल रहे।

इस दौरान स्मॉलकैप शेयरों में आरसीएफ, द्वारिकेश शुगर, उषा मार्टिन, डालमिया शुगर और धामपुर शुगर ने 11.3 से 8.2 फीसदी तक उछाल दर्ज किया। वहीं, कुछ शेयरों में गिरावट भी देखने को मिली और यूनिप्लाय इंडस्ट्रीज, सोरिल इंफ्रा, फेडर्स इलेक्ट्रिक के अलावा आईएलएंडएफएस ट्रांसपोर्ट के शेयर 5 से 2.6 फीसदी तक टूटे।

जबकि रुपए में भी शुक्रवार को सुधार देखा गया जो गुरुवार को डॉलर के मुकाबले 72.18 पर बंद हुआ था। शुक्रवार को एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 50 पैसे मजबूत होकर रुपया 71.69 पर खुला था।

ये भी पढ़ें: तेलंगाना में राहुल गांधी का बड़ा बयान, गठबंधन के लिए मजबूत सीटों का बलिदान नहीं करेंगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+