तेलंगाना में राहुल गांधी का बड़ा बयान, गठबंधन के लिए मजबूत सीटों का बलिदान नहीं करेंगे

हैदराबाद: तेलंगाना में विधानसभा चुनाव को लेकर मची हलचल के बीच कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटी में बड़े बदलाव किए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तेलंगाना कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी में तीन सदस्यों के नामों को मंजूरी दे दी है। राहुल गांधी ने भक्त चरणदास को चेयरपर्सन जबकि जोथी मनी सेन्नामलाई और शर्मिष्ठा मुखर्जी के नाम को स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य के रूप में मंजूरी दे दी है। वहीं, राहुल गांधी ने तेलंगाना के कांंग्रेस नेताओं को एक बड़ा संदेश भी दिया है।

ये भी पढ़ें: वाराणसी में अपना जन्मदिन मनाएंगे पीएम मोदी, 5 हजार बच्चों संग देखेंगे बॉयोपिक

rahul gandhi meeting with telangana congress leaders over alliance with tdp

राहुल गांधी ने कहा है कि जिन सीटों पर कांग्रेस पार्टी मज़बूत है, उन सीटों को वह सहयोगियों के लिए नहीं छोड़ेगी। सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी ने स्पष्ट किया है कि मजबूत सीटों को गठबंधन के लिए बलिदान नहीं करेंगे। कांग्रेस तेलंगाना में विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाने में जुटी है और इसी के तहत कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश के नेताओं के साथ मुलाकात की है।

बता दें कि केसीआर ने तेलंगाना विधानसभा को भंग करने की सिफारिश कर दी थी जिसके बाद से सभी दल चुनावी रणनीति बनाने में जुटे हैं। वहीं, खबर ये भी आ रही है कि कांग्रेस तेलंगाना में गठबंधन को लेकर सकारात्मक रुख अपनाए हुए है लेकिन इसपर खुलकर कोई भी कांग्रेस नेता कुछ कहने से बचता नजर आ रहा है। वहीं, ये भी खबर है कि तेलंगाना कांग्रेस के नेता गठबंधन के पक्ष में हैं।

ये भी पढ़ें: सैफी मस्जिद में बोले पीएम मोदी, बोहरा समाज की राष्ट्रभक्ति देश के लिए मिसाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+