वाराणसी में अपना जन्मदिन मनाएंगे पीएम मोदी, 5 हजार बच्चों संग देखेंगे बॉयोपिक
वाराणसी। पीएम मोदी इस बार 17 सितंबर को अपना 68वां जन्मदिन अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मनाएंगे। भारतीय जनता पार्टी इस दिन को देशभर में 'सेवा दिवस' के रूप में मनाती है और इस दौरान जगह-जगह कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, इसके अलावा ब्लड डोनेशन और स्वच्छता अभियान से जुड़े कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। खबरों के अनुसार, पीएम मोदी इस दौरान वाराणसी को करोड़ों रु की योजनाओं की सौगात भी देंगे।
ये भी पढ़ें: सैफी मस्जिद में बोले पीएम मोदी, बोहरा समाज की राष्ट्रभक्ति देश के लिए मिसाल

बच्चों संग देखेंगे बॉयोपिक
सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी काशी में बाबा विश्ननाथ का दर्शन करेंगे। वे स्कूली बच्चों के साथ केक काटेंगे और करीब पांच हजार बच्चों के साथ अपने जीवन पर बनी फिल्म 'चलो जीते है' देखेंगे। पीएम मोदी वाराणसी के लिए करोड़ों रु की योजनाओं का ऐलान भी करेंगे। पीएम मोदी रिंगरोड के उद्घाटन के अलावा महिलाओं के लिए 20 करोड़ की लागत से बनने वाले दो अस्पतालों की आधारशिला भी रख सकते हैं।

वाराणसी को देंगे करोड़ों की योजनाओं की सौगात
हालांकि अभी फिल्म देखने के स्थान का चयन नहीं हो पाया है। पीएम मोदी काशी में 600 करोड़ रु की लागत से बनने वाले कैंसर अस्पताल की आधारशिला भी रख सकते हैं। पीएम मोदी बीएचयू में कुछ परियोजनाओं का शुभारंभ करने के साथ-साथ एक एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

काशी में जन्मदिन का केक काटेंगे पीएम मोदी
वहीं, प्रधानमंत्री मोदी के दौरे की भनक लगते ही जिला प्रशासन मुस्तैद हो गया है और तैयारियों में जुट गया है। सूत्रों के मुताबिक सीएम योगी ने पीएम मोदी के काशी के दौरे को देखते हुए अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं और खुद भी उनके आगमन से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया है।
ये भी पढ़ें: यात्रीगण ध्यान दें! अब लेट नहीं होगी ट्रेन, देरी होने पर ड्राइवर बढ़ा सकेंगे रेल की स्पीड
-
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या?












Click it and Unblock the Notifications