SBI की कई सर्विस हुईं महंगी, लेन-देन करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर
नई दिल्ली। अगर आपका बैंक अकाउंट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) में हैं तो संभल जाइए क्योंकि बैंक अब ट्रांजैक्शन और विड्रॉल में बदलाव करने जा रही है। जीएसटी के लागू होने के बाद एसबीआई ने अपने मोबाइल एप (SBI Bank Buddy) का इस्तेमाल करने वालों के लिए कुछ बदलाव किए हैं। बैंक ने पब्लिक सैक्टर रिलीज में कहा है कि बैंक अब अपने कस्टमर्स के सर्विस चार्ज बढ़ा रही हैं।

अब आपको देना होगा 18 फिसदी सर्विस टैक्स
एसबीआई के बैंक की सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए अब आपको 18 प्रतिशत सर्विस चार्ज देना होगा। वहीं इससे पहले एसबीआई अपने कस्टमर्स से 15 प्रतिशत तक सर्विस चार्ज लेता था। जीएसटी के लागू होने के बाद 3 प्रतिशत तक सर्विस चार्ज बढ़ा दिए हैं।

एटीएम विड्रॉल के दौरान भी कटेगा ज्यादा पैसा
सेविंग अकाउंट वाले जो एसबीआई मोबाइल एप बैंक बडी (State Bank Buddy) का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उनको प्रति टांजैक्शन के लिए 25 रुपये देना होगा। और आपको बता दें कि इसके बाद जीएसटी भी अलग से लगेगा। मतलब विड्रॉल के दौरान 25 प्लस जीएसटी चार्ज देना होगा।

ऑनलाइन ट्रांसफर पर भी कटेगा पैसा
अगर आप एक लाख रुपये तक ऑनलाइन (IMPS) पैसा ट्रांसफर कर रहे हैं तो इसके लिए आपको 5 रुपये प्लस टैक्स देना होगा। वहीं अगर आप 1 से 2 लाख रुपये तक पैसा ऑनलाइन ट्रांसफर कर रहे हैं तो इसके लिए आपको 15 रुपये प्लस टैक्स अदा करना होगा और अगर आपका ऑनलाइन ट्रांसफर अमाउंट 2 से 5 लाख रुपये हैं तो इसके लिए आपको 25 रुपये के साथ टैक्स देना होगा।

खराब नोट बदलने पर भी लगेगा पैसा
एसबीआई के अनुसार अगर आप 20 से ज्यादा खराब नोट्स या 5000 से ज्यादा रुपये तक के नोट्स बदलना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 2 रुपये और साथ में टैक्स भी देना होगा।
हालांकि बैंक अनुसार बाकि जितने भी नॉर्मल सेविंग बैंक अकाउंट्स हैं उनके लिए एटीएम विड्रॉल की सेवाएं यथावत रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications