500 रुपये के पुराने नोट से मोबाइल रिचार्ज पर रिलायंस जियो ने उठाए सवाल

रिलायंस जियो ने आशंका जताई है कि रद्द किए गए 500 रुपये के नोट से मोबाइल रिचार्ज की सुविधा का दुरुपयोग किया जा सकता है। रिटेल लेवल पर इससे मनी लॉन्ड्रिंग का खतरा है।

नई दिल्ली। नोटबंदी के बीच 15 दिसंबर तक 500 रुपये के पुराने नोट से प्रीपेड यूजर्स को मोबाइल रिचार्ज की सुविधा लोगों को दी गई है। हालांकि रिलायंस जियो ने 500 रुपये के पुराने नोट से मोबाइल रिचार्ज का विरोध किया है।

JIO

रिलायंस जियो की आशंका को सीओएआई ने नकारा

रिलायंस जियो ने आशंका जताई है कि रद्द किए गए 500 रुपये के नोट से मोबाइल रिचार्ज की सुविधा का दुरुपयोग किया जा सकता है। रिटेल लेवल पर इससे मनी लॉन्ड्रिंग का खतरा है।

मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस जियो की इस मुद्दे पर देश के दूसरे टेलीकॉम कंपनियों से विवाद सामने आ गया है। दूसरी टेलीकॉम कंपनियों ने इस फैसले का विरोध नहीं किया।

ईटी में छपी खबर के मुताबिक वहीं रिलायंस जियो के पक्ष को सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने खारिज कर दिया है। सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सदस्यों की बात की जाए तो इसमें रिलायंस जियो के अलावा भारती एयरटेल, वोडाफोन इंडिया और आइडिया सेल्युलर शामिल हैं।

मनी लॉन्ड्रिंग की जताई थी आशंका

इंडस्ट्री के जानकारों के मुताबिक जियो के इस विरोध कुछ वजहें हो सकती हैं। सरकार के प्रीपेड टॉपअप रिचार्ज को लेकर साफतौर से कोई निर्देश कई लोगों को पता नहीं हैं।

ऐसे में कई लोग रद्द किए जा चुके 500 रुपये के नोट का इस्तेमाल फोन रिचार्ज में करा सकते हैं। उनका कहना था कि ये साफतौर से बताया नहीं गया है कि इस प्रक्रिया में कितनी बार पुराने नोटों से एक रिचार्ज किया जा सकता है।

इस मामले में एक अन्य कंपनी के अधिकारी ने बताया कि जियो की चिंता की वजह भी है। उनकी योजना 90 फीसदी टेलीकॉम यूजर बनाने का है। हालांकि 15 दिसंबर तक पुराने नोटों से रिचार्ज का फायदा लोग उठा रहे हैं, ऐसे में वह पुरानी कंपनियों से जुड़े रह सकते हैं। इससे जियो के नए ग्राहक तैयार करने में परेशानी हो सकती है।

रिलायंस जियो की चिंता पर खुद सीओएआई के डायरेक्टर जनरल ने कहा कि परेशानी की बात नहीं है। इसका फायदा उठाने वाले इसका मिसयूज नहीं कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि टेलीकॉम ऑपरेटर्स टॉप अप्स के लिए काफी जांच कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+