Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

RBI Repo Rate: रेपो रेट में कटौती से आम आदमी को क्‍या फायदा? अब कितने सस्‍ते हो जाएंगे कार-होम लोन?

RBI Repo Rate: भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने आज 9 अप्रेल 2025 से रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती का ऐलान किया है। आरबीआई के इस ऐलान का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। अब कार-होम लोन की EMI का बोझ कम होगा।

मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक खत्‍म होने के बाद आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा (RBI Governor Sanjay Malhotra) ने बताया कि रेपो रेट को अब 6.25% से घटाने का फैसला लिया गया है। सर्वसम्मति से नीतिगत रेपो दर को तत्काल प्रभाव से 0.25 बेसिस प्वाइंट से घटाकर 6% किया है।

RBI Repo Rate Cut April 2025

वन इंडिया हिंदी से बातचीत में राजस्‍थान के झुंझुनूं से जाने-माने सीए मनीष अग्रवाल ने बताया कि आरबीआई रेपो रेट में कटौती होने से सबसे बड़ी राहत मध्‍यम वर्ग को मिली है। वहीं, अप्रत्‍यक्ष रूप से इसका फायदा सरकार को भी मिलेगा, क्‍योंकि बचत बढ़ने पर मध्‍यम वर्ग जमकर खरीदारी करेगा। सेवाओं का इस्‍तेमाल करेगा, जिससे सरकार को अधिक GST मिलना तय है। अधिकांश वस्‍तुओं व सेवाओं पर कर के रूप में 12 प्रतिशत जीएसटी लगती है।

यह भी पढ़ें- Old vs New Tax Regime: ज्‍यादा पैसे बचाने के लिए नई-पुरानी टैक्स रिजीम में कौनसी बेस्‍ट?

कितना कम होगा कार-होम लोन?

CA मनीष अग्रवाल कहते हैं कि मीडिल क्‍लास के लोगों के पास कार-होम लोन की ईएमआई सबसे ज्‍यादा है। पहले कार लोन पर 11 प्रतिशत की दर से ब्‍याज देना पड़ता था, जो अब रेपो रेट में कटौती के बाद पौने 11 प्रतिशत रह जाएगा। इसी तरह से पहले होम लोन पर करीब 8 प्रतिशत ब्‍याज देना पड़ता था। अब पौने 8 प्रतिशत की ब्‍याज दर पर होम लोन मिल जाएगा।

कौनसे लोन पर कितने रुपए बचेंगे?

CA मनीष अग्रवाल के अनुसार 5 साल के लिए 11% की दर से 10.00 लाख रुपये के कार लोन के लिए, कुल ब्याज लागत 304500 रुपए है, जो अब घटकर 297000 रह जाएगी। ऐसे में कार लोन पर ब्याज में 7500.00 रुपए की कमी होगी।

इसी तरह से 20 साल के लिए 20.00 लाख रुपये के हाउसिंग लोन के लिए, 8% की दर से ब्याज दर पर कुल ब्याज 2015000 रुपए होगा, जो अब घटकर 1940000 रह जाएगा। ऐसे में होम लोन पर कुल बचत 75000 रुपए होगी।

बाजार में चीजें होंगीं सस्‍ती

सीए मनीष अग्रवाल के अनुसार रेपो रेट घटने से महंगाई से भी राहत मिलने की उम्‍मीद जगी है। अब इंडस्ट्री लोन सस्‍ते होंगे। उद्योग धंधों के लिए कम ब्‍याज दरों पर लोन मिलने के कारण उत्‍पादन की लागत कम होगी, जिससे आम उपभोक्‍ता बाजार से सस्‍ती दरों पर सामान खरीद सकेगा।

शेयर बाजार पर क्‍या असर पड़ेगा?

विशेषज्ञों के अनुसार मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में गोल्‍ड लोन को लेकर गाइड लाइन बनाने, नकदी बढ़ाने और ट्रैरिफ पर चर्चा हुई है। गोल्‍ड लोन कंपनियों के शेयरों में 2 से 10 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। नकदी की वजह से पीएसयू सेक्‍टर के शेयर फोकस में रहेंगे। वहीं, टैरिफ पर बोला गया कि इससे भारत में महंगाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कुल एक्सपोर्ट घट सकता है।

Take a Poll

हालांकि सीए मनीष अग्रवाल कहते हैं कि इंटरेस्ट रेट में कमी के कारण, बैंक आईबीआई से ज्यादा पैसे लेता है एवं ज्यादा लोन बांटता है, जिससे बाज़ार में मौद्रिक तरलता आती है, जो अर्थव्यवस्था को गति देने में काम करती है। भारत का माल इस टैरिफ के अनिश्चित वातावरण में अगर सस्ता होगा तो भारत का निर्यात बढ़ेगा एवं रुपया मजबूत होगा। 0

भारत में रेपो रेट (Repo Rate) क्या है?

भारत में रेपो रेट वह ब्याज दर होती है जिस पर देश का केंद्रीय बैंक - RBI (भारतीय रिज़र्व बैंक), अन्य बैंकों को कम समय के लिए पैसे उधार देता है। बैंकों के पास नकद (cash) की कमी होती है या उन्हें जरूरत होती है, तो वे RBI से कर्ज लेते हैं। उस कर्ज पर RBI जो ब्याज लेता है, वही रेपो रेट कहलाती है। 'Repo' शब्द आता है Repurchase Agreement से। इसका मतलब है है कि बैंक RBI से लोन लेने के बदले कुछ सरकारी बॉन्ड गिरवी रखते हैं। और एक तय समय के बाद वो बॉन्ड वापस खरीद लेते हैं।

रेपो रेट घटने-बढ़ने का असर

रेपो रेट घटने से बैंक सस्ते में लोन ले सकते हैं। फिर वे आम लोगों को भी कम ब्याज पर लोन देते हैं। इससे घर, कार, बिज़नेस लोन सस्ते हो जाते हैं। बाज़ार में पैसे की मात्रा बढ़ती है तो इकोनॉमी को गति मिलती है। वहीं, रेपो रेट बढ़ने पर बैंकों को महंगे में लोन मिलते हैं। जिसकी वजह से लोगों को बैंकों से मिलने वाले लोन भी महंगे हो जाते हैं।

यह भ पढ़ें- RBI ने रेपो रेट घटाकर 6% किया, मध्यम वर्ग को कितनी राहत की उम्मीद, जानें शेयर मार्केट का हाल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+