Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PM Kisam Samman Nidhi: सरकार ने इन खातों में जमा करवाएं 2000 रु,आपके खाते में नहीं आई किस्त, तो ऐसे करें चेक

PM Kisam Samman Nidhi: सरकार ने इन खातों में जमा करवाएं 2000 रु, अगर आपके खाते में नहीं आई किस्त, तो ऐसे करें चेक

नई दिल्ली, मई 17। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के 9.5 करोड़ किसानों के खाते में योजना की 8वीं किस्त पहुंच गई है। इस योजना से जुड़े किसानों के खाते में 200 रुपए की किस्त सरकार ने जमा करवा दी है, लेकिन अभी भी करीब 7 करोड़ ऐस किसान हैं, जिसके खाते में किसान सम्मान निधि की 2000 रुपए की किस्त नहीं पहुंची है। ऐसे में अगर आपके खाते में भी ये रकम नहीं जमा हुई है तो परेशान न हो। हम आपको उस तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से चेक कर सकेंगे कि आपके खाते में पैसे आएं है कि नहीं.....

 9.5 करोड़ किसानों के खाते में आए 2000 रुपए

9.5 करोड़ किसानों के खाते में आए 2000 रुपए

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के 9.5 करोड़ किसानों के खाते में योजना की 8वीं किस्त, यानी 2000 रुपए आ चुके हैं, जबकि करीब 7 करोड़ किसानों के खाते में अब तक ये रकम नहीं पहुंची है। अगर आपके खाते में भी 2000 रुपए नहीं आए हैं तो इस आसान तरीके से आप इसे चेक कर लें। दरअसल कई बार लाभार्थियों के डॉक्युमेंट पूरे न होने की वजह से खाते में पैसे नहीं आ पाते हैं। या फिर कई बार आधार नंबर, अकाउंट नंबर और बैंक अकाउंट नंबर में गलती होने की वजह से लोगों के पैसे अटक जाते हैं। ऐसे में इस दस्तावेजों में सुधार जरूरी है।

 कैसे चेक करें

कैसे चेक करें

आप पीएम किसान निधि की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाकर डिटेल चेक कर सकते हैं। वेबसाइट के होम पेज के राइट साइड पर Farmers Corner का ऑप्शन चुनना है। इसके बाद लाभार्थी का स्टेटस पर क्लिक करना है। नया पेज खुलने के बाद अपना आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या फिर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर में से कोई भी विकल्प चुनें और उस नंबर को उसमें भर दें। इसके बाद Get Data पर क्लिक करें। इसे क्लिक करते ही आपको सभी ट्रांजेक्शन की जानकारी मिल जाएगी। आपके खाते में कब किसान सम्मान निधि की रकम जमा हुई इसकी पूरी डिटेल यहां मौजूद है।

 अगर खाते में नहीं आया है पैसा तो क्या करें

अगर खाते में नहीं आया है पैसा तो क्या करें

अगर आपके खाते में किस्त जमा नहीं हुई है तो आप पीएम किसान टोल फ्री नंबर, 18001155266 पर या प्रधानमंत्री किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 , 0120-6025109 पर या किसान लैंडलाइन नंबर्स, 011 23381092 या 23382401 पर कॉल सकते हैं। इसके अलावा [email protected] की ईमेल आईडी पर ईमेल भेजकर जानकारी हासिल कर सकते हैं।

 कैसे करवाएं योजना में रजिस्ट्रेशन

कैसे करवाएं योजना में रजिस्ट्रेशन

नया रजिस्ट्रेशन कराने के लिए सबसे पहले https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं। फिर आपको वहां पर न्यू रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन मिलेगा,वहां क्लिक कर अपना आधार नंबर डालें। इसके बाद नए पेज पर एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म आएगा, जिस पर आपको अपनी निजी, पता, बैंक आदि से संबंधित जानकारी भरनी होगी। सारी जानकारी भरकर फॉर्म सब्मिट कर दें। इसके बाद आप 011-24300606 पर फोन करके अपने रजिस्ट्रेशन का स्टेट्स जान सकते हैं। आपके दस्तावेजों की छानबीन करने के बाद आपको इस योजना से जोड़ दिया जाएगा।

बड़ी खबर: RBI ने कैंसिल किया इस बैंक का लाइसेंस, जानें क्या होगा खाताधारकों पर असर?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+