इन 3 सरकारी बैंकों को बेचना चाहती है सरकार, नीति आयोग ने दिया निजीकरण का सुझाव, रह जाएंगे मात्र 5 सरकारी बैंक
नई दिल्ली। बैंकिंग सिस्टम मेों आए दिन बदलाव हो रहे हैं। सरकार बैंकों पर बढ़ रहे एनपीए को कम करने के लिए निजीकरण का रास्ता अपना रही है। पहले एसबीआई में छह सरकारी बैंकों का विलय किया गया। फिर 10 सरकारी बैंकों का विलय करने का ऐलान किया गया तो अब सरकार बैंकों की सेहत सुधारने के लिए तीन बैंकों के निजीकरण का फैसला कर सकती है।

इन तीन सरकारी बैंकों के निजीकरण का सुझाव
बैंकिंग सेक्टर को हो रहे भारी घाटे से उबारने के लिए मोदी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। सरकार का कहना है कि जितने कम सरकारी बैंक होंगे घाटा उतना काम होगा और काम करने के तरीके उतने बेहतर होंगे। बैंकों के निजीकरण से बैंकों के NPA को कम करने में आसानी होगी और बैंकों की हालात में सुधार आएगा। इसी के तहत नीति आयोग ने सरकार से सिफारिश की है कि तीन बैंकों का निजी कर दें ताकि बैंकिंग सेक्टर पर लगातार बढ़ रहे बोझ को कम किया जा सके।

इन तीन सरकारी बैंकों के निजीकरण की तैयारी
सरकार को दिए अपनी सिफारिश में नीति आयोग ने कहा है कि सरकार पंजाब एंड सिंध बैंक, यूको बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र पर लगातार बढ़ रहे एनपीए के बोझ को कम करने के लिए उनका निजीकरण किया जाना चाहिए। इन बैंकों को निजी हाथों में सौंप देना चाहिए। इतना ही नहीं नीति आयोग ने कहा है कि निजीकरण का मतलब है कि सरकार इन बैंकों में अपनी हिस्सेदारी को बेच दे। अपने सुझाव में नीति आयोग ने कहा है कि इन बैंकों को लगातार घाटा हो रहा है। बैंकों पर बढ़ रहे बोझ का असर सरकार की आय पर पड़ रहा है, क्योंकि सरकार की इन बैंकों में हिस्सेदारी है।

ग्रामीण बैंकों के विलय का सुझाव
इतना ही नहीं नीति आयोग ने अपने सुझाव में सभी ग्रामीण बैंकों के मर्जर का भी सुझाव दिया है। इसके जरिए बैंकों के खर्च को कम किया जा सकेगा और उन्हें घाटे से उबरने में मदद मिलेगी। अगर इन बैंकों के गाटे पर नजर डाले तो पंजाब एंड सिंघ बैंक का साल 2019-20 की चौथी तिमाही में घाटा बढ़कर 236.30 करोड़ रुपए हो गया। वहीं अगर यूको बैंक की बात करें तो इस साल जून तिमाही में बैंक को 21.45 करोड़ रु का फायदा हुआ, लेकिन पिछले साल इसी तिमाही में बैंक को 601.45 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। दरअसल सरकार बैंकों के घाटे से उबारने के लिए विलय और निजीकरण का रास्ता अपना रही है। केंद्र सरकार आधे से भी अधिक सरकारी बैंकों के निजीकरण की योजना बना रही है।जिसके बाद देश में सरकारी बैंकों की संख्या घटकर मात्र 5 रह जाएगी।
Must Read: 1 अगस्त से होने जा रहे हैं ये 10 बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा असर
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications