सरकारी कर्मचारियों को मोदी सरकार का दिवाली तोहफा, LTC कैश वाउचर्स स्कीम समेत किए 4 बड़े ऐलान

नई दिल्ली। सातवें वेतन आयोग(7th Pay Commission) के तहत लंबे वक्त से सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों( Central Government employees) को मोदी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को दशहरा और दिवाली से पहले केंद्र सरकार मे बड़ा गिफ्ट दिया है। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के एलटीसी कैश वाउचर स्कीम का लाभ देने की घोषणा की है, जिसके तहत कर्मचारियों को लीव ट्रैवल कंसेशन (LTC) के बदले में कैश वाउचर देने की घोषणा की है। LTC के साथ-साथ सरकार ने दो सालों को बढ़ाने के साथ-साथ फेस्टिवल एडवांस( Festival Advance) की सुविधा भी दी है।

Recommended Video

    Nirmala Sitharaman: क्या है LTC Cash Vouchers Scheme, और आपको क्या होगा फायदा ? | वनइंडिया हिंदी
     वित्त मंत्री के 4 बड़े ऐलान

    वित्त मंत्री के 4 बड़े ऐलान

    वित्त मंत्री ने कोरोना महामारी के कारण पटरी से उतरी अर्थव्यवस्था में सुधार लाने के लिए आज कई बड़े ऐलान किए हैं। सरकार ने इकोनॉमी में मांग बढ़ाने के लिए 4 बड़े ऐलान किए हैं। वित्त मंत्री( Finance Minister) निर्मला सीतारमण( Nirmala Sitharaman) ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई घोषणाएं की,जिसके जरिए उन्होंने अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने की कोशिश की है। वित्त मंत्री ने इकोनॉमी में मांग को बढ़ावा देने के लिए उपभोक्ता खर्च और पूंजीगत व्यय को बढ़ाने के लिए प्रयास किया है। वित्त मंत्री ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए LTC कैश वाउचर्स के साथ-साथ दशहरा और दिवाली के आने से पहले फेस्टिवल एडवांस स्कीम( Festival Advance Scheme) की घोषणा की है।

     वित्त मंत्री के इन चार फैसलों से अर्थव्यवस्था में मांग बढ़ाने की कोशिश

    वित्त मंत्री के इन चार फैसलों से अर्थव्यवस्था में मांग बढ़ाने की कोशिश

    आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अर्थव्यवस्था में मांग को बढ़ावा देने की कोशिश की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 4 बड़े फैसले किए गए। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एलटीसी कैश वाउचर्स स्कीम की घोषणा की। वहीं त्योहारों के शुरुआत से पहले कर्मचारियों को फेस्टिवल एडवांस देने का भी फैसला किया। इसके साथ ही राज्यों को अपनी अर्थव्यवस्था में रफ्तार लाने के लिए ऑफर देते हुए 50 साल तक के लिए बिना ब्याज के कर्ज देने का फैसला किया। इसके साथ ही वित्त मंत्री ने बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 25000 करोड़ रुपए अतिरिक्त खर्च करने की घोषणा की है, ताकि अर्थव्यवस्था को एक बार फिर से रफ्तार दिया जा सके।

     कर्मचारियों के लिए तोहफा

    कर्मचारियों के लिए तोहफा

    सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एलटीसी कैश वाउचर्स( LTC Cash Voucher) स्कीम का ऐलान किया है, जिसके तहत अब केंद्रीय कर्मचारियों को नकद वाउचर्स मिलेंगे, जिसकरा इस्तेमाल वो अपने खर्च के अनुसार कर सकेंगे। वहीं कर्मचारियों को 10000 रुपए तक का फेस्टिव एडवांस मिलेगा। इससे कर्मचारियों के खर्च की सीमा बढ़ेगी। खर्च बढ़ने से अर्थव्यवस्था में भी बढ़त होगी। कर्मचारी 31 मार्च 2021 तक अपनी जरूरत के मुताबिक फेस्टिव एडवांस ले सकते हैं, जिसे वो 10 आसान किस्तों में चुका सकते हैं।

    बीत गया अर्थव्यवस्था के लिए सबसे बुरा दौर, अब तेज रफ्तार से आर्थिक सुधार की उम्मीद: HDFC CEO

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+