Mobile Recharge Price Hike: मोबाइल ग्राहकों को झटका, रिचार्ज प्लान्स फिर होंगे महंगे, 25% तक बढ़ेंगी कीमतें
Mobile Recharge Price Hike 2025: देश के मोबाइल उपभोक्ताओं को एक बड़ा झटका लग सकता है। भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां जल्द ही अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Jio, Airtel और Vi जैसी कंपनियां नवंबर-दिसंबर के बीच प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों तरह के प्लान्स को महंगा करने की तैयारी में हैं। इससे मोबाइल सेवा का उपयोग कर रहे करोड़ों ग्राहकों को जेब पर सीधा असर झेलना पड़ सकता है। खासतौर पर उन उपभोक्ताओं पर, जो सीमित बजट में मोबाइल सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनियां टैरिफ में 10 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं।।
2027 तक जारी रह सकती है टैरिफ बढ़ोतरी की रणनीति
ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन की रिपोर्ट बताती है कि यह संभावित टैरिफ बढ़ोतरी किसी अस्थायी निर्णय का हिस्सा नहीं, बल्कि एक दीर्घकालिक रणनीति है। टेलीकॉम कंपनियों का उद्देश्य अपने राजस्व में इजाफा करना और नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह मूल्यवृद्धि 2027 तक अलग-अलग चरणों में लागू की जा सकती है। इससे पहले भी, जब कंपनियों ने 5जी सेवाएं शुरू की थीं, तब उन्होंने प्लान्स की कीमतों को स्थिर रखा था। अब कंपनियों का तर्क है कि बढ़ती लागत और निवेश की जरूरतों को देखते हुए मूल्यवृद्धि अनिवार्य है।
5जी नेटवर्क और इंफ्रास्ट्रक्चर लागत से बढ़ रही है कीमत
कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे सबसे बड़ा कारण 5जी नेटवर्क का विस्तार और उससे जुड़ी तकनीकी लागत है। कंपनियों को स्पेक्ट्रम खरीदने, नए टावर लगाने और तकनीकी सुधार के लिए भारी निवेश करना पड़ रहा है। ये खर्च अब धीरे-धीरे उपभोक्ताओं की जेब से वसूले जा रहे हैं। एक सामान्य 28 दिन के रिचार्ज के लिए उपभोक्ता पहले ही औसतन 200 रुपये खर्च कर रहा है। ऐसे में अगर टैरिफ और बढ़े, तो कम आय वर्ग और मध्यम वर्ग के लिए मोबाइल सेवाएं और महंगी हो जाएंगी।
यूजर्स पर असर और कंपनियों की रणनीति
अगर यह मूल्यवृद्धि लागू होती है, तो इसका सबसे बड़ा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो सीमित बजट में इंटरनेट और कॉलिंग सेवाएं इस्तेमाल करते हैं। वहीं, कंपनियों की मंशा है कि यह वृद्धि उन्हें बेहतर सेवा देने और प्रतिस्पर्धा में बने रहने में मदद करेगी। ग्राहकों के लिए यह जरूरी हो गया है कि वे अपने खर्चों का पुनर्मूल्यांकन करें और स्मार्ट प्लान चयन करें, ताकि मंहगाई के असर को थोड़ा कम किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications