जियो का रिचार्ज करके चपत तो नहीं लगी आपको, बिना किसी रिचार्ज के अभी भी जारी है फ्री सेवा
यूं तो 15 अप्रैल तक किसी भी प्लान से रिचार्ज न करने वाले जियो ग्राहक की सेवाएं बंद करने की बात कंपनी ने कही थी, लेकिन अभी भी सभी का नंबर काम कर रहा है।
नई दिल्ली। रिलायंस जियो की तरफ से कहा गया था कि 15 अप्रैल तक किसी भी प्लान से रिचार्ज न करने पर ग्राहकों की फ्री सेवाएं बंद कर दी जाएंगी, लेकिन ऐसा लग नहीं रहा है कि जियो ने फ्री सेवाएं बंद की हैं। अगर आप भी करा चुके हैं रिलायंस जियो का रिचार्ज तो आपके लिए भी यह खबर पढ़ना बहुत जरूरी है। ये भी पढ़ें- जियो की मुफ्त सेवाओं से देश के सभी लोगों को होगा ये नुकसान!

अभी भी मिल रही फ्री सेवा
यूं तो 15 अप्रैल तक किसी भी प्लान से रिचार्ज न करने वाले जियो ग्राहक की सेवाएं बंद करने की बात कंपनी ने कही थी, लेकिन अभी भी उन लोगों का जियो सिम काम कर रहा है, जिन्होंने किसी भी प्लान से रिचार्ज नहीं कराया है। जिन्होंने रिचार्ज नहीं कराया है, उसके नंबर से न सिर्फ कॉल हो रही है, बल्कि इंटरनेट भी बड़े आराम से चल रहा है। ये भी पढ़ें- अगर आपके पास भी है ये जियो सिम, तो हो सकता है ब्लॉक

क्या जियो ने फिर बढ़ाई आखिरी तारीख?
ऐसे में अधिकतर लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या रिलायंस जियो ने फिर से अपनी मुफ्त सेवाओं की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। आपको बता दें कि इस मामले में कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा तो नहीं की गई है, लेकिन हो सकता है कि कंपनी बिना किसी आधिकारिक घोषणा के ही अपने उन ग्राहकों को कुछ समय देना चाहती है, जिन्होंने किसी भी प्लान से अब तक रिचार्ज नहीं कराया है। ये भी पढ़ें- नहीं लेना चाहते तो न लें जियो का सिम, ये 6 ऑफर भी हैं शानदार

रिचार्ज कराकर चपत तो नहीं लगी?
लोग ये भी सोच रहे हैं कि कहीं रिलायंस जियो का रिचार्ज कराकर उन्हें चपत तो नहीं लगी है। दरअसल, लोगों की परेशानी यह है कि उनका रिचार्ज 15 अप्रैल के बाद से यानी 16 अप्रैल से लागू हो चुका है, लेकिन जिन्होंने कोई रिचार्ज नहीं कराया उन्हें अभी भी मुफ्त सेवा मिल रही है। ऐसे में लोगों को लग रहा है कि कंपनी की सेवाएं मुफ्त ही हैं, लेकिन कंपनी ने उन्हें डराकर उनसे रिचार्ज करवा लिया है। ये भी पढ़ें- हवाई जवाज में अपने इन खास अधिकारों के बारे में नहीं जानते होंगे आप













Click it and Unblock the Notifications