नहीं लेना चाहते तो न लें जियो का सिम, ये 6 ऑफर भी हैं शानदार
अगर आप जियो का रिचार्ज नहीं कराना चाहते हैं तो भी आप इन 6 शानदार ऑफर में से भी कोई एक ले सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये प्लान।
नई दिल्ली। रिलायंस जियो की बेहद सस्ती और मुफ्त सेवाओं के बावजूद बहुत से ऐसे लोग हैं जो रिलायंस जियो को पसंद नहीं कर रहे हैं। दरअसल, ये लोग रिलायंस जियो के नेटवर्क कवरेज और इंटरनेट से खुश नहीं हैं। आपको बता दें कि रिलायंस जियो का नेटवर्क कहीं पर अच्छा काम करता है तो कहीं खराब। इसी तरह जियो का इंटरनेट भी कहीं तेज चलता है और कहीं पर बहुत धीरे। आइए जानते हैं अगर आप रिलायंस जियो का सिम नहीं लेना चाहते हैं तो आप और कौन से प्लान ले सकते हैं। ये भी पढ़ें- अगर आपके पास भी है ये जियो सिम, तो हो सकता है ब्लॉक

1- 399 रुपए का प्लान
अगर आप चाहें तो एयरटेल का 399 रुपए का प्लान ले सकते हैं, जिसमें आपको 70 दिनों तक रोजाना 1 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। इसके अलावा एयरटेल से एयरटेल पर बात करने के लिए 300 मिनट रोजाना और कुल 3000 लोकल और एसटीडी मिनट मिलेंगे। ये भी पढ़ें- जियो की मुफ्त सेवाओं से देश के सभी लोगों को होगा ये नुकसान!

2- 244 रुपए का प्लान
एयरटेल का एक ऑफर 244 रुपए का भी है, जिसकी वैधता भी 70 दिनों की है। इसमें आपको रोजाना 1 जीबी 4जी डेटा मुफ्त मिलेगा और साथ ही एयरटेल से एयरटेल पर 300 मिनट रोजाना मुफ्त मिलेंगे। इसके अलावा आपको कुल 1200 मिनट मिलेंगे, जिनसे आप लोकल या एसटीडी कॉल कर सकते हैं। ये भी पढ़ें- हवाई जवाज में अपने इन खास अधिकारों के बारे में नहीं जानते होंगे आप

3- 297 रुपए का प्लान
आइडिया ने 297 रुपए का एक प्लान निकाला है, जिसके तहत आपको रोजाना 1जीबी 4जी डेटा मिलेगा। इसके अलावा आपको रोजाना 300 मिनट और सप्ताह में 1200 मिनट मुफ्त मिलेंगे। इसके अलावा, आइडिया से आइडिया अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। इसकी वैधता 70 दिनों की है। ये भी पढ़ें- ये हैं वो लोग, जिन्हें नोटबंदी ने बनाया करोड़पति और लखपति!

4- 447 रुपए का प्लान
आइडिया का दूसरा प्लान है 447 रुपए का, जिसकी वैधता भी 70 दिनों की है। इस प्लान के तहत आपको रोजाना 1 जीबी का 4जी इंटरनेट डेटा तो मिलेगा ही, साथ ही आइडिया से आइडिया अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इसके अलावा, दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 3000 मुफ्त मिनट भी मिलेंगे। ये भी पढ़ें- जानिए कौन है वो लड़की, जिसे पीएम मोदी ने दिए 1 करोड़

5- 352 रुपए का प्लान
रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए वोडाफोन ने भी एक खास प्लान निकाला है। यह प्लान 352 रुपए का है, जिसकी 28 दिनों की वैधता है। इसके तहत आपको रोजाना 1 जीबी 4जी डेटा मुफ्त में मिलेगा। वहीं दूसरी ओर रोजाना 300 मिनट और सप्ताह में 1200 मिनट मुफ्त कॉलिंगि करने के लिए मिलेंगे। ये भी पढ़ें- जानिए, आखिर 15 अप्रैल के बाद क्या होगा आपके रिलायंस जियो सिम का?

6- रोजाना 2 जीबी इंटरनेट का प्लान
रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए बीएसएनएल ने 339 रुपए का एक प्लान निकाला, जिसके तहत बीएसएनएल नेटवर्क में पूरे देश में मुफ्त कॉल मिलेंगी और रोजाना 2 जीबी 3जी इंटरनेट भी मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिन की होगी। इसके अलावा, कंपनी ने सिर्फ 249 रुपए का एक वायरलाइन ब्रॉडबैंड ऑफर भी निकाला है। इसके तहत रोजाना 10 जीबी इंटरनेट इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा रोजाना रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक मुफ्त कॉल मिलेगी और रविवार को पूरे दिन मुफ्त कॉल मिलेगी। ये भी पढ़ें- अंगूठा दिखाते ही खाते से कटेंगे पैसे, 'आधार पे' की 7 बातें

ये है जियो का धन धना धन ऑफर
रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को मुफ्त सेवा देने के लिए धन धना धन ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के तहत रिचार्ज कराने वालों को तीन महीने तक मुफ्त में सभी सुविधाएं मिलेंगी। इस ऑफर में कंपनी ने दो प्लान जारी किए हैं। एक प्लान है 309 रुपए का, जिसके तहत अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ 84 दिनों तक रोजाना 1 जीबी इंटरनेट डेटा मुफ्त में दिया जाएगा। दूसरा प्लान है 509 रुपए का, जिसके तहत अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ 84 दिनों तक रोजाना 2 जीबी इंटरनेट डेटा मुफ्त में दिया जाएगा। ये भी पढ़ें- जानिए, आखिर कैसे पीएम मोदी की इस योजना में सिर्फ 210 रुपए देकर पाएं 5 हजार रुपए
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications