ICICI डायरेक्ट की साइट हुई ठीक, घंटों यूजर्स रहे परेशान
नई दिल्ली, 9 फरवरी: इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म ICICI डायरेक्ट के यूजर्स को बुधवार सुबह परेशान होना पड़ा, क्योंकि उसकी वेबसाइट में काफी देर तक तकनीकी समस्या रही। शुरू में साइट पर लॉगइन करने पर मैसेज आ रहा था कि 9 फरवरी सुबह 10 बजे तक उपभोक्ताओं के लिए साइट उपलब्ध नहीं है। इससे पहले कुछ यूजर्स को लॉगइन करने पर ये मैसेज आया था कि 11 फरवरी तक सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। हालांकि अब साइट सही रूप से चलने लगी है।

कंपनी ने भी बुधवार सुबह ट्वीट कर लिखा कि हमारे सामने एक नेटवर्क प्रॉब्लम आ रही है। ऐसे में यूजर्स को अपने ICICI डायरेक्ट खाते तक पहुंचने में दिक्कत हो सकती है। हम इसे जल्द से जल्द सुलझाने का काम कर रहे हैं। हमें इस असुविधा के लिए बहुत खेद है। हालांकि बाद में कंपनी ने समस्या का समाधान कर दिया, क्योंकि वेबसाइट और ऐप अब सामान्य रूप से काम करने लगे। कंपनी ने इससे संबंधित ट्वीट भी किया है।
ICICIdirect Markets app, website and mobile app is now live and all issues are resolved. Please do login to your ICICIdirect account. We deeply regret the inconvenience caused.
— ICICIdirect (@ICICI_Direct) February 9, 2022
यूजर्स ने जाहिर किया गुस्सा
ICICI डायरेक्ट के ट्वीट पर आनंद नाम के यूजर ने लिखा कि सेबी को जांच करनी है। ट्रेडिंग अवर्स के दौरान प्लेटफॉर्म डाउन नहीं होना चाहिए। ये बहुत निराशाजनक है। प्लेटफॉर्म को अगले 6 महीनों के लिए भारी जुर्माना अदा करने के लिए कहा जाना चाहिए। इसके अलावा नए ग्राहकों पर भी रोक लगानी चाहिए। वहीं रितेश नाम के यूजर्स ने लिखा कि कंपनी कृपया इस पर गौर करे। ये एक समस्या है जो नियमित रूप से हो रही है। हम इसके कारण बहुत सारे ट्रेंड्स को खो रहे हैं। कम से कम सेबी को आरबीआई के नक्शेकदम पर चलना चाहिए और नए ग्राहकों को जोड़ने पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। ठीक उसी तरह जैसे आरबीआई ने HDFC पर लगाया था।
SEBI has to investigate. The platform should not be down during trading hours. Very disappointing. The platform should be asked to pay a hefty fine and not onboard new customers for the next 6 months.
— Anand Munoth (@AnandMunoth) February 9, 2022












Click it and Unblock the Notifications