लॉकडाउन में इन दो सरकारी बैंकों ने दी बड़ी राहत, ब्याज दर में की कटौती, जानिए कितना कम होगा EMI का बोझ
नई दिल्ली। कोरोना संकट के कारण देशभर में जारी लॉकडाउन के बीच दो सरकारी बैंकों ने अपनी ब्याज दरों में कटौती की घोषणा की है। सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) और बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) ने अपनी ब्याज दरों में बदलाव किया है। बुधवार को दोनों बैंकों ने अपने कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (MCLR) रेट में कौटती की है। नई दरों के बाद आपकी ईएमआई में कटौती होगी। बैंकों की ओर से शेयर बाजार को इसकी जानकारी दी गई है।
Recommended Video

बैंकों ने ब्याज दर में की कटौती
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक इंडियन ओवरसीज बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने बुधपवार को MCLR दरों में कटौती की घोषणा की। IOB ने 10 मई 2020 से एमसीएलआर दरों में किए गए प्रभाव को लागू कर दिया है। बैंक ने MCLR आधारित इंट्रेस्ट रेट में 10 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की है। आईओबी ने 10 बेसिस पॉइंट्स की कटौती के बाद 1 साल की अवधि के MCLR रेट आधारित ब्याज दर में 0.10 फीसदी की कटौती हुई है और अब ये दर घटकर 8.15 प्रतिशत हो गया है। नई दरें 10 मई 2020 से लागू होगी। बैंक ने तीन महीने के लिए ब्याज दर को घटाकर 8.05 प्रतिशत, 6 महीने के लिए मौजूदा ब्याज दर को घटाकर 8.10 प्रतिशत कर दिया है। 1 साल के ब्याज दर को 8.15 प्रतिशत तो 2 साल की अवधि के लिये इसे 8.30 प्रतिशत से घटाकर 8.20 प्रतिशत कर दिया है। आपको बता दें कि एक साल की अवधि की एमसीएलआर दर ही पर्सनल लोन, होम लोन और ऑटो लोन के लिए बेस होता है।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने इतनी घटाई ब्याज दर
IOB के अलावा बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने भी MCLR ब्याज दरों में कटौती की है। BOM ने एक साल की अवधि के लिए MCLR रेट में 10 बेसिक प्वाइंट की कटौती की है। बैंक द्वारा की गई इस कटौती के बाद 1 साल के लिए एमसीएलआर आधारित ब्याज दर अब 0.10 प्रतिशत घटकर 7.90 प्रतिशत हो गई है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने कहा है कि एक दिन से लेकर छह माह की अवधि के कर्ज पर एमसीएलआर दर 7.40 से लेकर 7.70 प्रतिशत तक होगी। बैंकों ने रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों के तहत अपनी ब्याज दरों की समीक्षा की और इसके बाद नई ब्याज दर की घोषणा की है। बैंक ने कहा है कि नई ब्याज दर 7 मई 2020 के बाद लागू हो जाएंगी।

कम होगा EMI का बोझ
आपको बता दें कि लॉकडाउन के बीच RBI ने मार्च में नीतिगत दर रेपो में 0.75 प्रतिशत की कटौती की थी, जिसके बाद बैंकों ने अपने ब्याज दरों में बदलाव करना शुरू किया है। MCLR दर में बदलाव होने से ब्याज दर में कटौती होगी और आप पर EMI का बोझ कम होगा। आपको बता दें कि इससे पहले SBI, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे बड़े बैंकों ने भी अपनी ब्याज दरों में बदलाव किया था। बैंकों के इस फैसले से कर्जदारों पर लोन की ईएमआई का बोझ कम होगा। लॉकडाउन ये बैंकों का ये फैसला लोन लेने वाले ग्राहकों के लिए लकी ड्रॉ से कम नहीं है।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications