500 रुपये बचाकर हाउस वाइफ भी बन सकती हैं निवेशक, यहां करेंगी निवेश तो मिलेगा शानदार रिटर्न
Investment Plan: आज के समय में बचत बहुत जरूरी है। बचत करने के तरीके भी बहुत हैं, लेकिन अक्सर लोग ध्यान नहीं देते हैं। इस समय एक बहुत ही खास इनवेस्टमेंट प्लान आया है। इस प्लान के तहत गृहिणी भी निवेशक बन सकते हैं। उन्हें सिर्फ अपने खर्चे में से 500 रुपये बचानी है।
इन्हीं बचत के तहत महिलाएं कई बार अपने परिवार को बड़ी मुसीबत से बाहर निकाल लेती हैं। बहुत सारी महिलाएं छोटी-छोटी बचत करके भविष्य की योजनाएं बनाती हैं। ऐसे में उन्हें यह भी जानना बहुत जरूरी है कि वे किस तरह के निवेश करें और कहां करें। जिससे बाद में उन्हें अच्छी राशि मिले।

हालांकि, निवेश करने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि आपका सामार्थ्य कितना है। आप कितना बचत कर सकते हैं और कितना निवेश कर सकते हैं। जब यह तय हो जाता है तो आप आसानी से निवेश कर सकते हैं। नहीं तो आप कम से कम 500 रुपये से भी निवेश कर सकते हैं।
डाकघर और शेयर में निवेश
डाकघर आवर्ती जमा खाता (आरडी अकाउंट) योजना के तहत हर महीने थोडे़ पैसे जमा करके कुछ ही वर्षों बाद एक अच्छी रकम आपके पास होगी। इसमें हर महीने 100 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं। अपनी क्षमतानुसार विभिन्न कंपनियों के स्टॉक में हर महीने निवेश करके बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं। ऐसी कंपनियां चुनें, जो अच्छी ग्रोथ कर रही हैं। शेयर इस मकसद से खरीदें कि उसे 7 से 10 साल के बाद बेचना है।
म्यूचुअल फंड में निवेश
इसके साथ ही म्यूचुअल फंड में भी निवेश कर सकते हैं। आप चाहें तो इक्विटी म्यूचुअल फंड, डेब्ट म्यूचुअल फंड या हाइब्रिड म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश कर सकते हैं। 10 हजार रुपये प्रतिमाह निवेश करने पर 15 साल में आसानी से 50 लाख से ज्यादा का रिटर्न मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- विवेक ओबेरॉय के साथ हुई करोड़ों की ठगी, पुलिस में दर्ज करवाई FIR, बिजनेस पार्टनर्स पर धोखाधड़ी का आरोप












Click it and Unblock the Notifications