जीएसटी का इंतजार हुआ खत्म, वित्त सचिव शक्तिकांत दास ने कहा 1 जुलाई से हो जाएगा लागू
जीएसटी को लागू करने पर सभी राज्यों की सहमति बन चुकी है और इसे 1 जुलाई 2017 से लागू किया जाएगा। इसकी जानकारी खुद वित्त सचिव शक्तिकांत दास ने मंगलवार को दी है।
नई दिल्ली। एक दशक से भी पहले से अटका हुआ जीएसटी 1 जुलाई 2017 से लागू हो सकता है। इसकी जानकारी खुद वित्त सचिव शक्तिकांत दास ने मंगलवार को दी है। उन्होंने कहा है कि जीएसटी को लागू करने पर सभी राज्यों की सहमति बन चुकी है और इसे 1 जुलाई 2017 से लागू किया जाएगा। शक्तिकांत दास ने जीएसटी को गेमचेंजर बताते हुए कहा है कि जीएसटी कई टैक्सों की जगह ले लेगा। हालांकि, जीएसटी को लेकर हुई आखिरी मीटिंग में यह कहा गया था कि जीएसटी 1 जुलाई से लागू नहीं हो सकता है, क्योंकि बहुत सी राज्य सरकारें आर्थिक और राजनीतिक कारणों के चलते सहमत नहीं हो सकी हैं।

जीएसटी करीब 17 स्टेट और फेडरल टैक्सों की जगह ले लेगा, जिसकी वजह से सामान का एक जगह से दूसरी जगह जाना पहले से सस्ता और आसान हो जाएगा। इससे 1.3 अरब की आबादी वाले देश भारत में लोगों को भी फायदा होगा। मौजूदा कर प्रणाली के मुकाबले जीएसटी बहुत ही आसान होगी। मौजूदा समय में एक ही सामान पर कई जगह की बार टैक्स लगता है, जबकि जीएसटी में ऐसा नहीं होगा। जीएसटी लागू करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि किसी भी चीज पर टैक्स सिर्फ इस्तेमाल करने की जगह पर लगे ना कि उत्पादन के समय। ये भी पढ़ें- एयरटेल का धांसू ऑफर, सिर्फ 149 रुपए में 14 जीबी इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉल का भी है एक ऑफर!
वित्त मंत्री अरुण जेटली के अनुसार अगर देश में जीएसटी लागू हो जाता है तो इसकी वजह से आर्थिक ग्रोथ 2 फीसदी तक बढ़ सकती है। जीएसटी काउंसिल ने चार स्तरीय जीएसटी टैक्स संरचना तैयार की है, जिसमें 5 फीसदी, 12 फीसदी, 18 फीसदी और 28 फीसदी के टैक्स शामिल हैं। इससे जरूरी चीजों पर कम टैक्स और लग्जरी चीजों पर अधिक टैक्स लगाए जाने का प्रावधान है।












Click it and Unblock the Notifications