दिल खोल के बोल: BSNL ने लॉन्च किया अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर
यह प्लान कंपनी ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के देश के 22 सर्कल में लिए लॉन्च किया है। यह प्लान 599 रुपए का है, जिसके तहत अनलिमिटेड वॉइस कॉल की सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं, यह पैक रोमिंग में भी काम करेगा।
नई दिल्ली। रिलायंस जियो के बाजार में आने के बाद सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने 'दिल खोल के बोल' नाम का एक अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान शुरू किया है। यह प्लान कंपनी ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के देश के 22 सर्कल में लिए लॉन्च किया है। यह प्लान 599 रुपए का है, जिसके तहत अनलिमिटेड वॉइस कॉल की सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं, यह पैक रोमिंग में भी काम करेगा। यानी अगर आप रोमिंग में हैं और आपके फोन में 599 का ये पैक एक्टिवेट है तो आप देश भर में कहीं भी जाकर और कभी भी कॉल करें, आपके अकाउंट से कोई पैसा नहीं कटेगा।

इस पैक को एक्टिवेट करने पर आप न सिर्फ अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा उठा सकेंगे, बल्कि हर महीने आपको 6 जीबी इंटरनेट भी मिलेगा। टेलिककॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक यह 6 जीबी डेटा शुरुआती 4 महीनों तक मिलेगा और फिर उसके बाद हर महीने 3 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा। आपको बता दें कि सोमवार को ही भारती एयरटेल ने अपने रोमिंग चार्जेज खत्म किए हैं, जिसके बाद अब बीएसएनएल ने रोमिंग फ्री अनलिमिटेड कॉल का ऑफर शुरू किया है। ये भी पढ़ें- जानिए क्यों हुई है 28 फरवरी को देश के सरकारी बैंकों में हड़ताल, 10 लाख कर्मचारियों ने काम किया बंद
शुरुआती चार महीने तक यह एक प्रमोशनल ऑफर की तरह काम करेगा, जिसके तहत हर महीने ग्राहकों को 599 रुपए देने होंगे और फिर उसके बाद 799 रुपए का चार्ज लगेगा। रिलायंस जियो के बाजार में आ जाने की वजह से न केवल प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों की नींद उड़ी है, बल्कि सरकारी टेलिकॉम कंपनियां भी परेशान हैं। इसी क्रम में बीएसएनएल अपने ग्राहकों को रोके रखने के लिए आकर्षक ऑफर लॉन्च कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications