एयरटेल का धांसू ऑफर, सिर्फ 149 रुपए में 14 जीबी इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉल का भी है एक ऑफर!
जियो को टक्कर देने के लिए अब अन्य टेलिकॉम कंपनियां भी एक से बढ़कर एक ऑफर ला रही हैं। इसी क्रम में जियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल दो खास ऑफर लॉन्च करेगा।
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने जियो प्राइम ऑफर शुरू किया, जिसके तहत हर महीने सिर्फ 303 रुपए में अनलिमिटेड कॉल्स और 30 जीबी इंटरनेट डेटा की पेशकश की गई है। जियो को टक्कर देने के लिए अब अन्य टेलिकॉम कंपनियां भी एक से बढ़कर एक ऑफर ला रही हैं। इकोनॉमिक टाइम्स में छपी खबर में कहा गया है कि उन्हें क्रेडिट सुईस का एक नोट मिला है, जिसके अनुसार एयरटेल जल्द ही एक धांसू ऑफर लाने वाला है। एयरटेल जियो को टक्कर देने के लिए दो खास ऑफर लॉन्च करेगा।

एयरटेल का पहला ऑफर है 149 रुपए का, जिसमें 14 जीबी 4जी इंटरनेट और एयरटेल से एयरटेल सभी कॉल्स मुफ्त में करने का ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा दूसरा ऑफर है 349 रुपए का, जिसमें 14 जीबी 4जी इंटरनेट और एयरटेल से किसी भी मोबाइल पर मुफ्त कॉल मिलेंगी। इस तरह से देखा जाए तो सिर्फ 10.64 रुपए में ही आपको 1 जीबी इंटरनेट डेटा दिया जा रहा है। हालांकि, डेटा इस्तेमाल करने में रोजाना 0.5 जीबी की कैप रहेगी यानी आप रोजाना सिर्फ 0.5 जीबी तक डेटा ही इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं दूसरी ओर, रिलायंस जियो में रोजाना 1 जीबी इंटरनेट इस्तेमाल करने की छूट है। ये भी पढ़ें- देशभर में बैंकों की आज हड़ताल, मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे बैंककर्मी
अभी तक एयरटेल की तरफ से न तो इस तरह का कोई ऑफर देने की आधिकारिक घोषणा की है और ना ही कंपनी ने एयरटेल की तरफ से ऐसा कोई ऑफर देने के सवाल पर टिप्पणी की है। क्रेडिट सुईस के अनुसार एयरटेल के लेटेस्ट प्लान इतना डेटा इस्तेमाल करने वाले अपने ग्राहकों को 70-80 फीसदी का डिस्काउंट दे सकता है। आपको बता दें कि एक महीने पहले तक एयरटेल की तरफ से अनलिमिटेड कॉल और 16 जीबी डेटा के लिए 1199 रुपए लिए जा रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications