80 फीसदी का चाहिए डिस्काउंट, तो ये है सही ठिकाना
ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट और शॉपक्लूज इन दिनों समर सेल चला रहे हैं, जिस पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
नई दिल्ली। अगर आप भी कुछ खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए यही सही मौका है। खासकर अगर आप फैशन के शौकीन हैं तो आपके लिए ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट और शॉपक्लूज इन दिनों समर सेल चला रहे हैं, जिस पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। आइए जानते हैं इसके बारे में। ये भी पढ़ें- खरीदिए ये वाला मोबाइल फोन और पाइए 17 हजार का डिस्काउंट

50-80 फीसदी की छूट
फ्लिपकार्ट पर इन दिनों सेल चल रही है जो 10 जून यानी आज से ही शुरू हुई है। कंपनी की यह समर सेल 18 जून को खत्म हो रही है। अपनी 9 दिनों की इस सेल में कंपनी 50 फीसदी से लेकर 80 फीसदी तक का डिस्काउंट दे रही है। इस दौरान आपको करीब 50 ब्रांड पर तगड़ा डिस्काउंट मिलेगा। ये भी पढ़ें- GST की दहशत में गिर रहे इन चीजों के दाम, आपके पास है मौका

क्रेडिट कार्ड का होगा फायदा
अगर आप क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए ये समर सेल और भी काम की है। इन ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों की तरफ से एचडीएफसी बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड वालों को खास ऑफर दिया जा रहा है। अगर आप इसका इस्तेमाल करते हुए भुगतान करते हैं तो आपको 10 फीसदी की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। ये भी पढ़ें- सातवां वेतन आयोग: यहां से कैल्कुलेट करें पे स्केल, DA और HRA













Click it and Unblock the Notifications