Good News: एसबीआई, पीएनबी के बाद अब इस बैंक ने दिया तोहफा, ब्याज दरों में कटौती, सस्ता हुआ लोन
नई दिल्ली, 17 सितंबर। अगर आप भी बैंक लोन की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया(SBI) के बाद ,दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक( PNB) , निजी सेक्टर के बैंक कोटक महिंद्रा( Kotak Mahindra Bank) के बाद अब एक और बैंक ने ब्याज दरों में कटौती की है। अब बैंक ऑफ बड़ौदा( Bank of Baroda) ने ब्याज दरों में कटौती की है। दशहरा, दिवाली जैसे त्योहारों को देखते हुए बैंक ने ब्याज दरों में कटौती की है। बैंक के इस फैसले ने होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन जैसे कर्ज लेना अब सस्ता हो गया है।

सस्ता हुआ होम लोन
एसबीआई, पीएनबी और कोटक महिंद्रा के बाद अब बैंक ऑफ बड़ौदा ने ब्याज दरों में कटौती की है। बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने त्योहारी सीजन को देखते हुए अपने कर्ज को सस्ता कर दिया है। होम लोन, कार लोन पर ब्याज दरों में छूट दी जा रही है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने होम लोन, कार लोन पर ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की छूट देने की बात कही है। ब्याज दरों में कटौती का ऐलान किए जाने के बाद इसके अलावा बैंक ने होम लोन की प्रोसेसिंग फीस में भी छूट देने का ऐलान किया है। बैंक के इस ऐलान क बाद अब आपको बैंक ऑफ बड़ौदा ने होम लोन 6.75 और कार लोन 7 फीसदी की शुरुआती ब्याज दर से लोन मिलेगा।

PNB ने भी दिया तोहफा
आपको बता दें कि इससे पहले पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने भी ग्राहकों को तोहफा देते हुए फेस्टिवल बोनान्ज़ा ऑफर लॉन्च किया है, जिसमें होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन , गोल्ड लोन आदि पर प्रोसेसिंग फीस को माफ कर दिया गया है। बैंक ने आकर्षक ब्याज दरों में लोन टॉप अप की सुविधा भी दी है। 31 दिसंबर 2021 तक ग्राहकों के लिए ये ऑफर जारी रहेगा। इस ऑफर के तहत आप पीएनबी से 6.80 फीसदी की दर पर होम लोन 7.15 फीसदी की दर पर कार लोन, 8.95 फीसदी की दर पर पर्सनल लोन ले सकते हैं। प्रोसेसिंग फीस भी माफ कर दी गई है।

SBI पहले ही दे चुका है ऑफर
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने पहले ही होम लोन की ब्याज दरों में कटौती कर दी है। आप एसबीआई ने 6.70 फीसदी की दर से लोन ले सकते हैं। इतना ही नहीं एसबीआई ने होम लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस में पूरी तरह छूट दी है । आपको बता दें कि जिस ग्राहक का क्रेडिट स्कोर जितना अच्छा होता है, उसे लोन उतना ही सस्ता पड़ता है। वहीं लोन के अमाउंट और कितने समय के लिए लोन ले रहे हैं इसपर भी ब्याज निर्भर करता है। इसके अलावा नॉन-सैलरीड कर्जदाताओं के लिए ब्याज दर सैलरीड क्लास कर्जदाताओं से 15 बेसिक प्वाइंट अधिक होती है। लेकिन एसबीआई ने इस अंतर को खत्म कर दिया है।
IRCTC: भारतीय रेलवे बंद करने जा रही है ये दो सर्विस, यात्रियों पर होगा इसका असर
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications