फ्लिपकार्ट ने आदित्य बिड़ला फैशन और रिटेल में 7.8 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी
नई दिल्ली। वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली भारत के सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने आदित्य बिड़ला फैशन और रिटेल लिमिटेड में 7.8 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। पैंटालून, एलन सोली और पीटर इंग्लैड जैसे ब्रांड चलाने वाली कंपनी ने फ्लिपकार्ट को 1500 करोड़ रुपए में तरजीह आधार पर 7.8 फीसदी हिस्सेदारी जारी करने की योजना को मंजूरी दी है। कंपनी ने कहा कि इसके तहत प्रति शेयर 205 रुपए की दर से इक्विटी पूंजी जुटाई जाएगी।

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक फ्लिपकार्ट और अमेजन ने गुरूवार को संभावित निवेश के लिए आदित्य बिड़ला फैशन और रिटेल के साथ अलग बातचीत की और अब फ्लिपकार्ट ने उसके फैशन कारोबार में 7.8 फीसदी की हिस्सेदारी हासिल कर ली है, जिसके लिए वह 1500 करोड़ रुपए का निवेश करेगा। एबीएफआरएल ने शेयर बाजार को बताया कि इस निवेश के साथ ही पूर्ण चुकता आधार पर उसकी 7.8 हिस्सेदारी फ्लिपकार्ट समूह को मिलेगा।

फ्लिपकार्ट के साथ सौदे पर टिप्पणी करते हुए कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि यह साझेदारी भारत की विकास क्षमता का एक सशक्त समर्थन है। भारत में परिधान उद्योग के भविष्य को लेकर हमारे मजबूत दृढ़ विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने आगे कहा कि अगले 5 वर्षों में कारोबार के 100 अरब डॉलर पहुंचने के अनुमान हैं। कंपनी ने बताया कि निर्गम के पूरा होने के बाद एबीएफआरएल के प्रवर्तकों और प्रवर्तक समूह की हिस्सेदारी 55.13 फीसदी बटेगी।












Click it and Unblock the Notifications