Facebook -Reliance Jio डील: कर्जमुक्त कंपनी बनने की ओर रिलायंस का बड़ा कदम
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने लॉकडाउन के बीच सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के साथ बड़ी डील की है। मुकेश अंबानी के नेतृत्व में रिलायंस जियो न केवल देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी का खिताब हासिल किया है बल्कि इस डील की मदद से उन्होंने कंपनी को कर्जमुक्त करने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है। फेसबुक (Facebook) ने जियो (Reliance Jio) में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 43,574 करोड़ रुपए का निवेश किया है। ये डील भारतीय टेक्नोलॉजी सेक्टर में यह सबसे बड़ा एफडीआई है। फेसबुक के साथ इस साझेदारी के साथ ही जियो की वैल्यूएशन बढ़कर 4.62 लाख करोड़ रुपए हो जाएगी। वहीं रिलायंस जियो खुद को कर्जमुक्त करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ जाएगी।
Recommended Video

Facebook-Jio डील से कर्जमुक्त होगी रिलायंस
रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। ट्राई की रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर 2019 तक रिलायंस जियो के पास 37 करोड़ ग्राहक थे। साल 2016 में जियो की लॉन्चिंग के वक्त रिलायंस इंडस्ट्री ने 40 अरब डॉलर का निवेश किया था। जियो और दूसरे कारोबार की वजह से रिलायंस पर कर्ज का बोझ बढ़ता चला गया। कर्ज की बात करें तो रिलायंस पर मार्च 2019 के अंत तक 1,54,478 करोड़ रुपये का कर्ज था। कंपनी को कर्जमुक्त करने के लिए रिलायंस ने रोपमैप तैयार कर रखा है।

डील से रिलायंस का फायदा
फेसबुक और रिलायंस जियो के बीच हुई ये डील रिलायंस को कर्जमुक्त करने में बड़ा कदम है। इस डील से रिलायंस जियो को अपने कॉमर्शियल लॉन्च के करीब 4 साल के भीतर जियो की वैल्यू बढ़कर 65.95 अरब डॉलर करने में मदद मिलेगी। जियो के इस सपोर्ट से रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) मार्केट कैप के लिहाज से देश की टॉप 5 लिस्टेड कंपनियों में शामिल हो गई है।

कब तक कर्ज मुक्त हो जाएगी रिलायंस
रिलायंस जियो और फेसबुक ने 43,574 करोड़ की साझेदारी की है,जो दोनों कंपनियों के लिए फायदेमंद है। इस डील की मदद से रिलायंस खुद को कर्जमुक्त करने की ओर बढ़ गई है। मुकेश अंबानी अपनी कंपनी को मार्च 2021 तक कर्ज मुक्त कंपनी बनाना चाहते हैं। इस लिहाज से फेसबुक की यह डील काफी अहम है। इतना ही नहीं इस डील से रिलायंस समूह के डिजिटल उत्पादों और पहल को मजबूती मिलेगी। इलके साथ-सात फेसबुक के इस निवेश के जरिए रिलायंस समूह मार्च 2021 तक पूरी तरह कर्ज मुक्त हो जाएगा। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक Jio में Facebook के निवेश से रिलायंस इंडस्ट्री के डिजिटल पहल को मजबूती मिलेगी और कंपनी को कर्ज में कमी लाने में मदद मिलेगी।

फेसबुक को फायदा
रिलायंस के साथ-साथ फेसबुक को भी इस डील से फायदा होगा। फेसबुक साल 2016 से ही जियो के साथ साझेदारी की कोशिश कर रहा है। इस डील से फेसबुक को तेजी से बढ़ते भारतीय बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की कोशिश को रफ्तार दे सकेगा। भारत में जियो के 38.80 करोड़ यूजर्स तक फेसबुक का एक्सेस बढ़ेगा। वहीं जियो में हिस्सेदारी खरीदने के बाद छोटे हिस्सेदारों की श्रेणी में फेसबुक की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा होगी। वहीं भारत में 6 करोड़ छोटे व्यवसायों के लिए अवसर पैदा करने में मदद करेगा। इसके अलावा इस डील से बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था में लोगों और व्यवसायों को अधिक प्रभावी ढंग से काम करने में मदद मिलेगी।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications