आज पीएम मोदी देश को देंगे बड़ा तोहफा, बस कुछ घंटे करिए इंतजार
14 अप्रैल यानी शुक्रवार को अंबेडकर जयंती के मौके पर नरेंद्र मोदी आधार आधारित भुगतान व्यवस्था की शुरुआत कर सकते हैं।
नई दिल्ली। कैशलेस भारत बनाने के अभियान में जुटी भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही आपके लिए एक खास सुविधा लाने जा रहे हैं। आज यानी शुक्रवार को नरेंद्र मोदी इस खास सुविधा को लॉन्च कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है ये सुविधा। ये भी पढ़ें- जानिए, मोदी सरकार की इस योजना से कैसे सिर्फ 210 रुपए देकर पाएं 5 हजार रुपए

अंगूठा दिखाकर भुगतान
14 अप्रैल यानी शुक्रवार को अंबेडकर जयंती के मौके पर नरेंद्र मोदी आधार आधारित भुगतान व्यवस्था की शुरुआत कर सकते हैं। इस व्यवस्था की शुरुआत होने के बाद आपको सामान खरीदने के बाद कैश देने या कोई कार्ड इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होगी। इस सुविधा की शुरुआत के बाद आपको पेट्रोल आदि के भुगतान के लिए सिर्फ अपने अंगूठे की पहचान देनी होगी। ये भी पढ़ें- अब मनाइए जश्न, आखिरकार इस कंपनी ने भी फ्री कर दी रोमिंग

42 करोड़ खाते हो चुके लिंक
सरकार ने सभी बैंक खातों को आधार से जोड़ने की मुहिम शुरू की हुई है और एक अनुमान के मुताबिक अब तक करीब 42 करोड़ बैंक खातों को आधार से लिंक किया जा चुका है। इसे लेकर लगातार सरकार कोई न कोई मुहिम चला रही है। ये भी पढ़ें- इन 5 शहरों में रोजाना बदलेंगे डीजल-पेट्रोल के दाम, कहीं आपका शहर भी तो नहीं इसमें

यहीं देंगे 1 करोड़ का इनाम
इसी कार्यक्रम में लकी ग्राहक योजना के तहत 1 करोड़ रुपए के विजेता सेंट्रल बैंक के ग्राहक को यह राशि भी पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। यह पुरस्कार नरेंद्र मोदी द्वारा दिया जाएगा। कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी के अलावा कई वरिष्ठ मंत्री हिस्सा लेंगे। नोटबंदी के दौरान सेंट्रल बैंक के एक ग्राहक ने 1590 रुपए का डिजिटल भुगतान किया था। अब इस ग्राहक को डिजिटल भुगतान करने के लिए बंपर इनाम मिला है। ये भी पढ़ें- हर बैंक खाताधारक ध्यान रखे ये बात, वरना बंद हो जाएगा अकाउंट!

6 लोग बने विजेता
सरकार की तरफ से ग्राहकों और दुकानदारों, दोनों के लिए नोटबंदी के दौरान योजना निकाली गई थी। ग्राहकों में शुरुआती तीन विजेताओं को 1 करोड़ रुपए, 50 लाख रुपए और 25 लाख रुपए का बंपर इनाम दिया जा रहा है, जबकि दुकानदारों में तीन विजेताओं को 50 लाख रुपए, 25 लाख रुपए और 12 लाख रुपए का इनाम दिया जा रहा है। ये भी पढ़ें- तो क्या फिर से शुरू हो रही है 'नोटबंदी'? खुद पढ़कर जान लीजिए

पीएम मोदी देंगे इनाम
सेंट्रल बैंक के इस ग्राहक और अन्य 5 विजेताओं को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इनाम दिया जाएगा। यह इनाम सभी को 14 अप्रैल को दिया जाएगा। इसके लिए अंबेडकर जयंती का दिन चुना गया है और सभी विजेताओं को इनाम देने के लिए नागपुर को चुना गया है, जहां पर अंबेडकर जयंती के मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। ये भी पढ़ें- 3 महीने मुफ्त सेवा के लिए रिलायंस जियो ने लॉन्च किया धन धना धन ऑफर

राष्ट्रपति ने भी दी बधाई
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 100वां ड्रॉ निकालकर राष्ट्रपति भवन में विजेता की घोषणा की थी। उन्होंने लकी ग्राहक योजना और डिजी धन व्यापार योजना के तहत विजेता बने सभी 6 लोगों को बधाई भी दी थी। आपको बता दें कि सरकार ने ग्राहकों और दुकानदारों दोनों के लिए ही योजनाएं शुरू की थीं। ये भी पढ़ें- क्या गाड़ी को फुल टैंक भराना खतरनाक है? क्या है सच, जान लीजिए

25 दिसंबर को लाए थे ये योजनाएं
मोदी सरकार की तरफ से नोटबंदी के बाद डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए 25 दिसंबर 2016 को लकी ग्राहक योजना और डिजी धन व्यापार योजना की शुरुआत की गई थी। आपको बता दें कि यह स्कीम नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा संचालित की जा रही है। इससे डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने में सरकार को काफी मदद मिली। ये भी पढ़ें- गाड़ी का एयरबैग ले सकता है आपकी जान, जानिए कैसे बचें इससे

कब और क्यों हुई थी नोटबंदी
8 नवंबर 2016 को नोटबंदी का ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। इसके तहत 9 नवंबर 2016 से 500 और 1000 रुपए के सभी नोट बंद कर दिए गए थे। इन पुराने नोटों के बदले मोदी सरकार ने 2000 रुपए और 500 रुपए के नए नोट जारी किए थे। मोदी सरकार ने यह कदम कालेधन पर लगाम लगाने के लिए उठाया था। ये भी पढ़ें- यहां आलू-प्याज से भी सस्ता है काजू, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

31 दिसंबर तक की थी मोहलत
मोदी सरकार ने लोगों के पास पड़े 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट बदलने या फिर उन्हें अपने खाते में जमा कराने के लिए लोगों को 31 दिसंबर तक की मोहलत दी थी। हालांकि, सरकार ने कुछ लोगों को मार्च 2017 तक अपने पुराने नोट बदलने की मोहलत दी थी, जिनमें वे लोग थे, जो नोटबंदी के दौरान देश से बाहर थे। ये भी पढ़ें- नौकरीपेशा लोगों के लिए खुशखबरी, ऐप से निकलेंगे पीएफ के पैसे

दिए जा चुके हैं 256 करोड़ के इनाम
इन दोनों स्कीम के तहत पिछले 100 दिनों के अंदर मोदी सरकार द्वारा लोगों को करीब 256 करोड़ रुपए बांटे जा चुके हैं। यह पैसे करीब 16 लाख लोगों को बांटे गए हैं। पिछले 100 दिनों में रोजाना करीब 1500 ग्राहकों को कुल 1.5 करोड़ रुपए की राशि के लिए चुना जाता था, जो इन योजनाओं के तहत दिया जाने वाला इनाम है। ये भी पढ़ें- मोदी सरकार ने रद्द की वो पत्रिका, जिसे वाजपेयी ने किया था शुरू














Click it and Unblock the Notifications