खुशखबरी: पीएफ खाताधारकों को मिलेंगे 50 हजार रुपए अतिरिक्त!
ईपीएफओ अपने उन सदस्यों को रिटायरमेंट के वक्त 50,000 रुपए लॉयल्टी-कम-लाइफ बेनेफिट के तौर पर देगा, जो लोग 20 साल या उससे अधिक तक लगातार ईपीएफओ में पैसे जमा करते हैं।
नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अपने सदस्यों को एक खास तोहफा देने की तैयारी की है। इसके तहत रिटायरमेंट के वक्त उन सदस्यों को 50 हजार रुपए का अतिरिक्त फायदा मिलेगा। आइए जानते हैं क्या है ये तोहफा। ये भी पढ़ें- पीएम मोदी का तोहफा, खरीदिए पेट्रोल और दिखा दीजिए अंगूठा!

किसे मिलेगा ये फायदा?
ईपीएफओ अपने उन सदस्यों को रिटायरमेंट के वक्त 50,000 रुपए लॉयल्टी-कम-लाइफ बेनेफिट के तौर पर देगा, जो लोग 20 साल या उससे अधिक तक लगातार ईपीएफओ में पैसे जमा करते हैं। अगर सरकार की तरफ से इसे मंजूरी मिल जाती है तो फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इस योजना को 2 साल तक चलाया जाएगा, उसके बाद ये फैसला लिया जाएगा कि इसे आगे चलाया जाए या नहीं। ये भी पढ़ें- जानिए, आखिर कैसे पीएम मोदी की इस योजना में सिर्फ 210 रुपए देकर पाएं 5 हजार रुपए

20 साल से कम वालों का क्या?
अगर आपने 20 साल से कम अवधि तक ईपीएफओ में निवेश किया है तो आपको लॉयल्टी-कम-लाइफ बेनेफिट के तहत 50,000 रुपए नहीं मिलेंगे। हालांकि, किसी दुर्घटना की वजह से पूर्ण विकलांग होने पर उन्हें भी लॉयल्टी-कम-लाइफ बेनेफिट मिलेगा, भले ही उन्होंने 20 साल से कम अवधि के लिए ही निवेश किया हो। ये भी पढ़ें- इन 5 शहरों में रोजाना बदलेंगे डीजल-पेट्रोल के दाम, कहीं आपका शहर भी तो नहीं इसमें

मौत पर मिलेंगे 2.5 लाख रुपए
बुधवार को हुई बैठक में ईपीएफओ के निर्णायक मंडल सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (सीबीटी) ने यह भी सिफारिश की है कि एंप्लॉईज डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम के तहत कम से कम 2.5 लाख रुपए दिए जाएं और और लॉयल्टी-कम-लाइफ बेनेफिट 50 हजार रुपए तक दी जाए। अभी इन सुझावों को सरकार की मंजूरी मिलना बाकी है। ये भी पढ़ें- हर बैंक खाताधारक ध्यान रखे ये बात, वरना बंद हो जाएगा अकाउंट!

किसे मिलेगा कितना बेनेफिट?
जिनकी मासिक बेसिक वेज (मेहनताना या सैलरी) 5000 रुए तक है, उन्हें 30,000 रुपए का लॉयल्टी-कम-लाइफ बेनेफिट मिलेगा। जिनकी मासिक बेसिक वेज 5,001-10,000 रुपए तक है, उन्हें 40,000 रुपए का लॉयल्टी-कम-लाइफ बेनेफिट मिलेगा। इसके अलावा, जिसकी मासिक बेसिक वेज 10,000 रुपए से अधिक है, उन्हें 50,000 रुपए का लॉयल्टी-कम-लाइफ बेनेफिट मिलेगा। ये भी पढ़ें- 3 महीने मुफ्त सेवा के लिए रिलायंस जियो ने लॉन्च किया धन धना धन ऑफर












Click it and Unblock the Notifications