Dhanteras 2025: धनतेरस पर जा रहे हैं सोना खरीदने तो रखें इन बातों का ख्याल, नहीं लगेगा चूना
Dhanteras 2025: रोशनी के पर्व दीपावली की शुरुआत धनतेरस से होती है, इसे धनत्रयोदशी भी कहा जाता है। इस बार ये पर्व 18 अक्टूबर को है, इस दिन भगवान धनवंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा की जाती है। परंपरा के अनुसार इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा सदैव जातक और उसके घर पर बनी रहती है लेकिन सोना खरीदते वक्त कुछ बातों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है।
भारत में सोने को न केवल आभूषणों के रूप में बल्कि निवेश के रूप में भी बहुत महत्व दिया जाता है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जो सोना आप खरीद रहे हैं, वह कितना शुद्ध है?

इसके लिए सरकार ने बीआईएस की हॉलमार्क प्रणाली लागू की है इसलिए सोना खरीदते वक्त BIS का लोगो, हॉलमार्क की ज्वैलरी, सोने की प्योरिटी पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।
आइए जानते हैं कि इस बारे में जानते हैं विस्तार से.
बीआईएस क्या है? (Dhanteras 2025)
बीआईएस यानी भारतीय मानक ब्यूरो भारत सरकार की वह संस्था है जो उपभोक्ताओं को शुद्ध और मानक गुणवत्ता वाले उत्पाद प्रदान करने के लिए जिम्मेदार है। बीआईएस का चिन्ह किसी भी वस्तु पर यह प्रमाणित करता है कि वह सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार जांची और प्रमाणित की गई है। सोने के आभूषणों में बीआईएस हॉलमार्क लोगो यह दर्शाता है कि वह सोना जांचे गए मानक के अनुसार शुद्ध है।
हॉलमार्क ज्वेलरी क्या होती है?
हॉलमार्क एक प्रकार का आधिकारिक चिन्ह होता है जो किसी ज्वेलरी की शुद्धता, कैरेट और प्रमाणन केंद्र की जानकारी देता है। जब कोई आभूषण बीआईएस से मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में परीक्षण के बाद पास होता है, तब उस पर हॉलमार्क निशान लगाया जाता है।
हॉलमार्क ज्वेलरी पर कौन-कौन से निशान होते हैं?
- BIS Logo (बीआईएस लोगो) ज्वेलरी बीआईएस द्वारा प्रमाणित है
- शुद्धता या कैरेट मार्क - जैसे 22K (916), 18K (750), 14K (585), जहां सोने की जांच हुई है।
- ज्वेलर का विशेष कोड या चिन्ह।
- ज्वेलरी पर हॉलमार्क ।
सोने की शुद्धता कैसे जांचें? (Dhanteras 2025)
बीआईएस ने ग्राहकों की सुविधा के लिए BIS Care App जारी किया है।यह ऐप Google Play Store या Apple Store से डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप में आप ज्वेलरी पर लिखे हॉलमार्क नंबर या ज्वेलर कोड डालकर जांच सकते हैं कि वह असली है या नहीं।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications